Khatron Ke Khiladi 13: 'खतरों के खिलाड़ी' को मिले पांच फाइनलिस्ट, इस प्रतिभागी को मिल सकता है जीत का खिताब
टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अब इस शो का तेरवाहं सीजन यानी 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रसारण चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार के रियलिटी शो में टेलीविजन इंडस्ट्री, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों को लिया गया। इन सभी ने शो में तमाम खतरों का सामना किया और हारी बाजी को भी जीत कर दिखाया। खतरों के खिलाड़ी 13 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को शॉक दिया गया। इस टास्क को जिसने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फेस किया, वह टिकट टू फिनाले राउंड में जाने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि, ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' की पहली फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। ऐश्वर्या के अलावा शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स और नायरा बनर्जी भी फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं। इनमे से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। फिनाले राउंड में और भी खतरनाक टास्क कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने को दिया जाएगा। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।
यह भी पढ़ें: कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार से दंपती को लगी टक्कर, महिला का निधन और पुरुष की हालत गंभीर