फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khan Family spotted at malaika Arora restaurant salim khan to sushila charak helen arhaan nirvaan alvira atul

Khan Family: 'खानदान' के साथ मलाइका के नए रेस्तरां पहुंचे सलीम खान, देखते ही स्वागत करने दौड़ पड़ीं अभिनेत्री

Wed, 18 Dec 2024 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

Khan Family: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना नया रेस्तरां शुरू किया है। आज उनके एक्स ससुराल वाले यानी पूरा खान परिवार इस रेस्तरां का जायका लेने पहुंचा।

विज्ञापन
Khan Family spotted at malaika Arora restaurant salim khan to sushila charak helen arhaan nirvaan alvira atul
खान फैमिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। दोनों अब किसी रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन खुशी हो या गम, पूरा खान परिवार आज भी अभिनेत्री के साथ नजर आता है। यही इस परिवार की खूबी है। बीते दिनों जब मलाइका ने अपने पिता को खोया तो पूरा परिवार उन्हें संबल देने पहुंचा। हाल ही में मलाइका की जिंदगी में खुशी का पल आया है। उन्होंने नया रेस्तरां शुरू किया है। आज गुरुवार को सलीम खान पूरे खान परिवार के साथ यहां पहुंचे।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Vivian Dsena: बिग बॉस 18 के बाद, अभिनेता विवियन डिसेना नजर आएंगे किस पॉपुलर शो में?

विज्ञापन

Khan Family spotted at malaika Arora restaurant salim khan to sushila charak helen arhaan nirvaan alvira atul
अरहान-निर्वान-हेलेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरबाज खान ने दिए पैपराजी को पोज
मलाइका के नए रेस्तरां में सलीम खान, सुशीला चरक (सलमा खान), हेलन, सोहेल खान के बेटे निर्वान और सलमान खान की बहन अलवीरा अपने परिवार के साथ पहुंचे। इनके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी परिवार के साथ नजर आए। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को पोज दिए।

ये खबर भी पढ़ें:
Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट

Khan Family spotted at malaika Arora restaurant salim khan to sushila charak helen arhaan nirvaan alvira atul
अलवीरा अपने परिवार के साथ, अरबाज, मलाइका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलाइका की खुशी
सलमान खान की बहन अलवीरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आईं। साथ में उनके बेटे भी नजर आए। मलाइका ने अपना नया रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में खोला है। खान फैमिली को अपने रेस्टोरेंट में आते देख मलाइका की खुशी चेहरे पर तैर आई। वे तुरंत सभी के स्वागत में अपने रेस्तरां की तरफ भागीं।

ये खबर भी पढ़ें:
Diljit Dosanjh: फिर विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, चंड़ीगढ़ कॉन्सर्ट में किया नियमों का उल्लंघन, लगा जुर्माना

विज्ञापन

Khan Family spotted at malaika Arora restaurant salim khan to sushila charak helen arhaan nirvaan alvira atul
अरबाज-मलाइका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलाइका की खुशी और गम में साथ खान परिवार
इस साल सितंबर में जब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ तब अरबाज खान सबसे पहले वहां पहुंचे थे। यहां तक कि अभिनेता मलाइका से भी पहले उनके पिता के आवास पर पहुंचे। इसके बाद पूरा खान परिवार अभिनेत्री के साथ नजर आया। अब मलाइका ने रेस्तरा शुरू किया है, तब भी खान परिवार उनके साथ आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed