फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ketan Mehta Sends Legal Notice To Kangana Ranaut For Hijacking Rani Laxmi Bai's Film

कहानी चुराने के आरोप में डायरेक्टर ने कंगना को भेजा नोटिस

Fri, 19 May 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 19 May 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Ketan Mehta Sends Legal Notice To Kangana Ranaut For Hijacking Rani Laxmi Bai's Film
कंगना रनौत
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर एक साथ मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी उनकी आने वाली फिल्म 'सिमरन' के डायलॉग लेखक अपूर्व असरानी ने उनपर जमकर भड़ास निकाली थी, अब उन्हें फिल्म निर्देशक केतन मेहता से नोटिस मिला है।
विज्ञापन


केतन मेहता ने कंगना पर उनकी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बायोपिक चुराने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। स्पॉयब्वॉय में छपी खबर के अनुसार कंगना इस फिल्म को चुराने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'हां हमने कंगना को इस मामले में नोटिस भेजा है। फिल्म को चुराने की कोशिश की गई है।' आपको बता दें कि केतन ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म की घोषणा जून 2015 में की थी। उस वक्त कंगना भी इस फिल्म का हिस्सा थीं और उन्हें भी फिल्म की कहानी दी गई थी मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेदों के चलते कंगना इस फिल्म से अलग हो गईं।
विज्ञापन


वहीं हाल ही में उन्होंने 'मणिकर्णिका- क्वीन ऑफ झांसी' का पोस्टर बनारस के दशाश्वमेध घाट पर किया था। उनकी इस फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं और 'बाहुबली' जैसी सफल फिल्में लिख चुके वी विज्येंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed