फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Might Quit Acting After Completing Film 'Manikarnika'

क्या कंगना के करियर की आखिरी फिल्म होगी 'मणिकर्णिका'?

Fri, 05 May 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 05 May 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Might Quit Acting After Completing Film 'Manikarnika'
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने बनारस के दशाश्वमेध घाट पर अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' का 20 लंबा पोस्टर लॉन्च किया। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। हो सकता है कि ये उनके एक्टिंग करियर में निभाई गई आखिरी भूमिका हो।
विज्ञापन


कंगना ने इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत की है। वो घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सीख रही हैं। सुनने में आ रहा है कि इतनी मेहनत के बाद कंगना अपने एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट ले लेंगी। कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म उनके करियर का क्लाईमैक्स हो सकती है। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो डायरेक्शन में कदम रख सकती हैं। कंगना काफी समय से फिल्म डायरेक्ट करना चाहती हैं लेकिन फिल्मों में व्यस्तता के कारण वह अपने सपने को चाहकर भी पूरा नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


उनसे इस मामले में जब मणिकर्णिका फिल्म के पोस्टर लॉन्च पर पूछा गया तो कंगना ने कहा कि ये फिल्म एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें सैटिसफाई करती है। इस फिल्म के बाद वो अपने दूसरे सपनों पर ध्यान दे सकती हैं। कंगना भले ही फिल्मी पर्दे पर न दिखाई दें लेकिन पर्दे के पीछे काम करना जरूर जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed