फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Veer Film Actor Sunil Shetty Action Movies Like By Audience Kaante Border Balwan And Bhai

Sunil Shetty: ‘केसरी वीर’ में योद्धा बने सुनील शेट्टी, इन एक्शन फिल्मों के लिए भी किए जाते हैं याद

Thu, 08 May 2025 10:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 08 May 2025 10:33 AM IST
सार

सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म से की, 33 साल के अपने एक्टिंग करियर में इस अभिनेता ने कई सारी एक्शन फिल्मों में रंग जमाया। जानिए, सुनील शेट्टी की कुछ चर्चित एक्शन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Kesari Veer Film Actor Sunil Shetty Action Movies Like By Audience Kaante Border Balwan And Bhai
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

विस्तार

जल्द ही प्रिंस धीमान निर्देशित फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी एक योद्धा का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की एक ऐतिहासिक कहानी कहेगी। कैसे कुछ योद्धाओं ने साेमनाथ मंदिर की रक्षा की थी, यही फिल्म की कहानी है। यह पहली बार नहीं है कि सुनील शेट्टी किसी एक्शन फिल्म कर हिस्सा बन रहे हों, वह अपने करियर में कई एक्शन फिल्म कर चुके हैं। जानिए, सुनील शेट्टी की कुछ एक्शन फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन

Kesari Veer Film Actor Sunil Shetty Action Movies Like By Audience Kaante Border Balwan And Bhai
फिल्म 'बलवान' में सुनील शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बलवान
एक्शन फिल्म ‘बलवान(1992)’ से ही सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में वह नजर आए। इस एक्शन फिल्म को दीपक आनंद ने निर्देशित किया था। फिल्म में पुलिस ऑफिसर अर्जुन सिंह (सुनील शेट्टी) का सामना विलेन भाई जी (डैनी डेन्जोंगपा) से होता है। 

विश्वासघात
साल 1996 में रिलीज फिल्म ‘विश्वासघात’ भी सुनील शेट्टी की एक एक्शन फिल्म थी। हिंमाशु ब्रह्मदत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर अंजलि जठर नजर आईं। 

शस्त्र
संजय खन्ना निर्देशित फिल्म ‘शस्त्र(1996)’ में भी सुनील शेट्टी एक्शन करते दिखे। इस फिल्म में एक बार फिर विलेन के रोल में डैनी डेन्जोंगपा सुनील शेट्टी के सामने खड़े नजर आए। फिल्म की कहानी में हीरो अपने माता-पिता की मौत का बदला लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kesari Veer Film Actor Sunil Shetty Action Movies Like By Audience Kaante Border Balwan And Bhai
फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ जरूर मल्टीस्टारर फिल्म थी लेकिन इसमें सुनील शेट्टी बीएसएफ ऑफिसर भैरों सिंह के रोल में नजर आए। इस किरदार ने दर्शकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी, आज भी इस फिल्म में कहे गए सुनील शेट्टी के डायलॉग दर्शकों को याद हैं। इस फिल्म को जे.पी दत्ता ने निर्देशित किया था। 

भाई
फिल्म ‘भाई (1997)’ भी एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म रही। दीपक शिवदसानी निर्देशित यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘अन्ना’ का रीमेक थी। फिल्म में सुनील शेट्टी के छोटे भाई के रोल में कुणाल खेमू नजर आए। फिल्म में पूजा बत्रा, आशिषी विद्यार्थी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखे। 

ऑफिसर
सुनील शेट्टी ने साल 2001 में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ऑफिसर’ भी की। इस फिल्म को नईम शाह ने निर्देशित किया था। फिल्म ‘ऑफिसर’ एक अमेरिकन फिल्म ‘वर्टिगो (1958)’ से इंस्पायर थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट रवीना टंडन नजर आएंगी, विलेन के रोल में डैनी डेन्जोंगपा थे।  
विज्ञापन

Kesari Veer Film Actor Sunil Shetty Action Movies Like By Audience Kaante Border Balwan And Bhai
फिल्म 'कांटे' में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और सुनील शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कांटे 
संजय गुप्ता निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कांटे(2002)’ में भी सुनील शेट्टी दिखे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजेकर, लकी अली जैसे कई एक्टर्स नजर आए। फिल्म की कहानी बैंक चोरी पर आधारित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed