Sunil Shetty: अमेरिका में हुए बुरे व्यवहार को सुनील ने किया साझा, पुलिस ने बंदूक की नोक पर हथकड़ी पहना दी
हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि जब सालों पहले फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग अमेरिका के लॉस एंजेलिस में कर रहे थे, उनके साथ काफी बुरा बर्ताब किया गया। ऐसा अमेरिकी पुलिस ने उनके साथ किया था। क्या थी इसकी वजह जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्हें विदेशों में भी लोग अब पहचानते हैं। लेकिन एक बार फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग के लिए वह अमेरिका गए, जहां उनके साथ काफी बुरा बर्ताव हुआ। जिस बर्ताव को वह आज तक नहीं भूल पाए हैं।
गलतफहमी के कारण हुआ बुरा व्यवहार
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी बताया कि 9/11 (वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आंतकी हमला) की घटना के समय वह फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग लॉस एंजेलिस में कर रहे थे। तब कई लोगों को शक की नजर से देखा जा रहा था। इसी वजह से उनके साथ भी एक वाक्या हुआ। जब अमेरिकी पुलिस ने उन्हें बंदूक की नोक पर हथकड़ी लगा दी।
क्यों लगाई हथकड़ी
सुनील ने बताया कि उन्होंने होटल में एक व्यक्ति को चाबी लाने का इशारा किया, जिसे उसने गलत समझा लिया। ऐसे में पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने सुनील शेट्टी को हथकड़ी पहना दी, बंदूक की नोक पर रखा। बाद में प्रोडक्शन क्रू ने दखल दिया। हाेटल के मैनेजर ने बताया कि ये एक्टर हैं। तब जाकर अमेरिकी पुलिस मानी और सुनील को छोड़ दिया।
इस फिल्म में आएंगे नजर
जल्द ही फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी एक योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे। इतिहास में कई बार देश में आक्रमणकारी आए, उन्होंने भारतीय आस्था को चोट पहुंचाई। सोमनाथ मंदिर पर भी कई बार आक्रमण हुए हैं। कई आक्रमणकारियों ने इस मंदिर पर हमला किया। लेकिन इसी दौरान ऐसे लोग और योद्धा भी थे, जिन्होंने उन हमलावारों का सामना किया, साेमनाथ मंदिर की रक्षा की। ऐसी ही एक कहानी को फिल्म ‘केसरी वीर’ दिखाती है। इसमें सुनील शेट्टी और सूरज पंचाेली सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं।