Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार गिरफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोले- 'मेरी जान खतरे में है'
केरल पुलिस ने निर्देशक सनल कुमार शशिधरन को तिरुवनंतपुरम के नेय्यत्तिनकारा में उनके आवास से हिरासत में ले लिया है। उन पर एक अभिनेत्री ने कथित रूप से उनका पीछा करने की शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंजू वारियर द्वारा कोच्चि के एलमक्कारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह उन्हें ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। इसेक साथ ही पीछा करने का भी आरोप लगा है रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार (5 मई) सुबह तिरुवनंतपुरम के परसाला से सनल कुमार शशिधरन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले हुई नाटकीय घटनाओं को रिकॉर्ड करते हुए, फिल्म निर्माता फेसबुक लाइव पर भी दिखाई दिए।
उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि ये लोग मेरा फोन ले लेंगे। मुझे कुछ लोग किडनेप करके ले जा रहे हैं। ये मुझ पर हमला कर रहे हैं और खुद को पुलिस बता रहे हैं। कोई प्लीज इस मामले में दखल दें। ये मुझे मारने का प्रयास कर रहे हैं। मैं अपनी बहन और उसकी सास के साथ मंदिर गया था, वहां से एक इनोवा ने मेरा पीछा किया और अब ये मुझे जबरदस्त ले जा रहे हैं। मेरी जान खतरे में है और मंजू की भी। मैं नहीं जानता की वो जिंदा भी है या नहीं।
सनल कुमार शशिधरन ने मलयालम में कई बेहतरीन फिल्में भी बनाई हैं। वहीं, वह अभिनेत्री मंजू वारियर के साथ फिल्म 'कयाट्टम' में काम भी कर चुके हैं। इसके अलाव फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर मंजू वारियर की जान को खतरा होने का दावा करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाते रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा था कि वेरी सीरियस: एक्ट्रेस की जान खतरे में है।
उन्होंने लिखा था कि मुझे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए चार दिन हो चुके हैं कि मशहूर मलयालम अभिनेत्री मंजू वारियर का जीवन खतरे में है और वह कुछ लोगों की हिरासत में है। मैंने बिनीश चंद्रन और बीनू नायर के नाम और उन कारणों को पोस्ट किया, जिनके कारण मुझे लगता है कि वह हिरासत में है। लेकिन अभी तक न तो मंजू वारियर ने और न ही किसी और ने इसका जवाब दिया है। मंजू वारियर की चुप्पी मेरे संदेह को पुष्ट करती है।