फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kerala High Court dismisses 2017 actress assault victim plea to change trial court

Kerala: एक्ट्रेस की दूसरी निचली अदालत में केस को ट्रांसफर करने की याचिका केरल हाई कोर्ट ने की खारिज

Thu, 22 Sep 2022 11:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

इस याचिका में यह दलील दी गई थी कि अगर केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर नहीं किया गया तो निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी और न्याय नहीं मिल सकेगा। 

विज्ञापन
Kerala High Court dismisses 2017 actress assault victim plea to change trial court
केरल हाई कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल हाई कोर्ट ने साल 2017 में अभिनेत्री पर हुए हमले के मामले पर सुनवाई करते हुए इस केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर करने की याचिका को खारिज कर दिया है। इस केस में कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिलीप भी आरोपी हैं।

विज्ञापन

दायर याचिका में दावा किया गया था कि केस में आरोपी दिलीप के निचली अदालत के न्यायाधीश हनी एम वर्गीस और उनके पति से अच्छी जान पहचान है। सुनवाई के बाद जस्टिस जियाद रहमान ए ए ने याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करने के आदेश के विवरण को प्रकाशित न करने अपील को ठुकरा दिया।

विज्ञापन

इस याचिका में यह दलील दी गई थी कि अगर केस को दूसरी निचली अदालत में ट्रांसफर नहीं किया गया तो निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी और न्याय नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया था कि ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जहां विशेष लोक अभियोजक मामले को आगे नहीं बढ़ा पाए और दिलीप की ओर से गवाहों को प्रभावित करने तथा डराने-धमकाने के बार-बार व लगातार प्रयास किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है पूरा मामला पांच साल पुराना है। 17 फरवरी 2017 को एक्ट्रेस को कथित तौर पर किडनैप किया गया था। इसके बाद एक कार में कुछ लोगों ने उनका यौन शोषण भी किया था। कुछ आरोपियों ने अभिनेत्री को ‘ब्लैकमेल’ करने के लिए एक्ट्रेस का वीडियो भी बना लिया था। इस मामले में कुल 10 लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed