फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kennedy: Rahul Bhat talks about migration from Kashmir when he was 15 says It was difficult for us as family

Rahul Bhat: माइग्रेशन पर छलका राहुल भट का दर्द, बोले- मुश्किल वक्त में भी नहीं छोड़ा सपने देखना

Fri, 19 May 2023 02:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 May 2023 02:01 PM IST
सार

राहुल भट ने हाल ही में कश्मीर से मुंबई आने और फिर यहां आकर मनोरंजन की दुनिया में दस्तक देने पर बात की।

विज्ञापन
Kennedy: Rahul Bhat talks about migration from Kashmir when he was 15 says It was difficult for us as family
राहुल भट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता राहुल भट जल्द ही फिल्म 'कैनेडी' में नजर आएंगे। कान फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को प्रदर्शित किया जाना है। बता दें कि राहुल भट घाटी से ताल्लुक रखते हैं। मगर जब वह 15 वर्ष के थे तब उनका परिवार कश्मीर से मुंबई शिफ्ट हो गया। राहुल का कहना है कि ऐसा करना उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल रहा। हाल ही में राहुल भट इस पर बात करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


नहीं छोड़ा सपने देखना
राहुल भट ने हाल ही में कश्मीर से मुंबई आने और फिर यहां आकर मनोरंजन की दुनिया में दस्तक देने पर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि हर एक्टर की अपनी अप्रोच होती है। कुछ लोग एनएफडी और एफटीआईआई जाते हैं, जो शायद सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, एक्टर का कहना है कि उनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही कि वहां जा सकते। दरअसल, माइग्रेशन के चलते वह ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन

Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह हैं समलैंगिक? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित परिवार से रखते हैं ताल्लुक
राहुल एक कश्मीरी पंडित हैं। उनका कहना है कि उस समय उनका परिवार माइग्रेशन के दर्द से गुजरा। एक्टर का कहना है, 'एक परिवार के तौर पर वे दिन मुश्किल भरे थे। वह समय पूरी कम्युनिटी के लिए मुश्किलों भरा था।' हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में भी राहुल ने सपने देखना नहीं छोड़ा और एक्टर बनने का ख्वाब सजाया।
Manoj Bajpayee-Nawazuddin: पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

करियर में मिले खूब अवसर
भट ने उस वक्त का भी जिक्र किया जब उन्हें कई अवसर मिले। वह मॉडलिंग की दुनिया में आए फिर टीवी की दुनिया में काम किया और कुछ टॉप निर्देशकों के साथ काम किया। इस दौरान उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन राहुल उनके लिए तैयार नहीं थे। फिल्म 'कैनेडी' की बात करें तो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी लियोनी और अभिलाष थपलियाल जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। 
Love Story: जब 'काका' की पत्नी के प्यार में डूबे शादीशुदा सनी देओल, डिंपल ने भी इश्क में पार की थी सारी हदें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed