फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According to Reports Gangs Of Wasseypur stars Manoj Bajpayee Nawazuddin Siddiqui to team up for a film soon

Manoj Bajpayee-Nawazuddin: पर्दे पर साथ नजर आएंगे मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन, ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

Fri, 19 May 2023 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 May 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
According to Reports Gangs Of Wasseypur stars Manoj Bajpayee Nawazuddin Siddiqui to team up for a film soon
मनोज बाजपेयी-नवाजुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों से लेकर वेब शो तक दोनों अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए वाकई शानदार अनुभव होगा। हालांकि, फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी और नवाज साथ काम कर चुके हैं। मगर, पूरी फिल्म में दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इन्हें जल्द ही स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे। 

विज्ञापन


ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
इस बात की चर्चा चल रही है कि दोनों प्रतिभाशाली सितारे जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बता दें कि दोनों ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के स्टूडेंट्स रहे हैं। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर में मनोज बाजपेयी ने नवाज के पिता का रोल अदा किया था।'
विज्ञापन

South Celebs: विलेन का रोल निभाने के बावजूद फैंस के दिल में बसे ये साउथ सितारे, पर्दे पर दिखाई खूंखार खलनायकी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में भी कर चुके हैं काम
इसके अलावा वर्ष 1999 में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'शूल' में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। इस फिल्म में नवाज वेटर के रोल में दिखे थे। हालांकि, दर्शकों ने उन्हें वर्षों बाद नोटिस किया, जब वह इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन गए।
Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा

इन प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी
वर्कफ्रंट की बात करें तों मनोज बाजपेयी फिलहाल कोर्टरूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की तैयारी में जुटे हैं। इसमें वह वकील के किरदार में हैं। दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की झोली में भी कई फिल्में हैं। इनमें से एक है 'जोगीरा सारा रारा', जिसमें वह नेहा शर्मा के साथ नजर आएंगे।
Sameer Wankhede: समीर का दावा, बॉलीवुड सितारे बन रहे रेव पार्टियों के ब्रांड एंबेसेडर, बढ़ा रहे ड्रग्स व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed