फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kbc13: Amitabh Bachchan fractured his toe, performed the show wearing slippers on the suit

Kbc13: अमिताभ बच्चन के पैर की उंगली में हुआ फ्रैक्चर, सूट पर चप्पल पहनकर किया शो

Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Kbc13: Amitabh Bachchan fractured his toe, performed the show wearing slippers on the suit
अमिताभ बच्चन केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में ही अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि उनके एक पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन वह ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए थे। आज फिर अमिताभ बच्चन को सेट पर चप्पल के साथ देखा गया। वह सूट के साथ चप्पल पहले हुए पूरा शो कर रहे थे। शो में उनके पैरों की उंगलियों पर बंधी पट्टी साफ देखी जा सकती है।  फ्रैक्चर और उंगली में पट्टी होने की वजह वह बेहद दर्द में हैं और कुछ दिनों से पैरों में चप्पल पहनकर ही कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाल में ही अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था 'टूटी उंगली, जोड़ पर फ्रैक्चर और असहनीय दर्द है…। निराश हूं कि इस पर प्लास्टर नहीं किया जाता… क्योंकि इसके लिए अभी तक किसी विधि की खोज नहीं हुई है। इसलिए एक कारगर कार्य किया गया है, आम भाषा में इसे ‘बडी टेपिंग’ बोला जाता है…। बडी, क्योंकि टूटी हुई उंगली सहानुभूति दिलवाती है… अब इसे 4-5 सप्ताह तक टेप किया जाता है। ”
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन को इस तरह देखकर उनके फैंस भी भावुक हैं। वहीं दूसरी ओर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग अमिताभ बच्चन के इस उम्र में भी काम करने के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी तबीयत खराब होने से लेकर पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी अपनी एक भी दिन की शूट को मिस नहीं करते हैं। वो कहते हैं ना शो मस्ट गो ऑन...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed