फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KBC 15 Update this contestant lost after Amitabh Bachchan asked a question related to Jawarlal Nehru

KBC 15: जवाहरलाल नेहरू से जुड़े सवाल ने दिखाया हार का मुंह, महज इतनी रकम लेकर वापस लौटे कोमल प्रसाद गुप्ता

Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
सार

'कौन बनेगा करोड़पति 15' का हालिया एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। इसमें जवाहरलाल नेहरू से जुड़े सवाल ने एक कंटेस्टेंट को हार का मुंह दिखा दिया। 

विज्ञापन
KBC 15 Update this contestant lost after Amitabh Bachchan asked a question related to Jawarlal Nehru
कौन बनेगा करोड़पति 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' से दर्शकों को ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा डोज मिल रहा है। गुजरते एपिसोड के साथ यह शो फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर रहा है। वहीं, इसके ताजा एपिसोड में कोमल कुमार गुप्ता हॉट सीट पर बैठे नजर आए। हालांकि, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से जुड़े एक सवाल का गलत जवाब दे दिया। आखिर वह सवाल क्या था, और गलत जवाब देकर कोमल कितनी रकम लेकर घर लौटे आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

कंटेस्टेंट की पत्नी निकलीं बिग बी की फैन

शो में कोमल प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आए थे। कंटेस्टेंट की पत्नी ने कबूल किया कि वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। यहां तक कि उन्होंने उनसे 'आई लव यू' भी कहा। इस पर बिग बी ने मजाक में कहा कि अगर वह उन्हें 'आई लव यू' कहती रहेंगी, तो घरेलू मोर्चे पर बहुत सारी समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। खेल की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ने कोमल से 3.20 लाख रुपये का सवाल पूछा, जिसका जवाब देने में कोमल असमर्थ रहे। 

विज्ञापन


Fardeen Khan: 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार फरदीन खान, अभिनेता ने खुद की कमबैक की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल का दिया गलत जवाब

सवाल यह था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुस्तक 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' कहां लिखी थी। होस्ट ने इसके चार विकल्प दिए। बावजूद इसके कोमल ने जो जवाब चुना वह गलत निकला। कोमल प्रसाद ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आगा खान पैलेस में किताब लिखी थी, लेकिन अमिताभ ने खुलासा किया कि वह गलत उत्तर था। सही उत्तर अहमदनगर किला था। 


Jawan: इतिहास रचेंगे शाहरुख, दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी जवान

10 हजार लेकर लौटना पड़ा घर

आपको बता दें, डिस्कवरी ऑफ इंडिया भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1942-1946 में महाराष्ट्र के अहमदनगर किले में कारावास के दौरान लिखी गई थी। अफसोस की बात यह है कि कोमल की जीत की रकम घटकर 10,000 रुपये रह गई। यह सभी दर्शकों के साथ-साथ प्रतियोगी कोमल प्रसाद गुप्ता के लिए भी काफी निराशाजनक क्षण था। अफसोस की बात है कि वह सुपर सैंडूक राउंड भी नहीं जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed