फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaun Pravin Tambe release on Disney plus Hotstar on April 1 actor shreyas talpade spends time watching movie with cricketer family

Kaun pravin Tambe: श्रेयस तलपड़े ने क्रिकेटर के परिवार संग देखी फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे', इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

Wed, 30 Mar 2022 01:11 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Kaun Pravin Tambe release on Disney plus Hotstar on April 1 actor shreyas talpade spends time watching movie with cricketer family
श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे के परिवार संग देखी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन प्रवीण तांबे? भारत की सबसे अनोखी कहानियों में से एक को जीवंत करती है। प्रसिद्ध और बहुमुखी अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने इस फिल्म में क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभाया है और उनके करियर की उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाया है। प्रवीण तांबे क्रिकेट प्रेमियों या हर उस इंसान के लिए प्रेरणा की कहानी हैं, जो अपने जीवन में एक समय के बाद आकर कुछ करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने 41 साल की उम्र में क्रिकेट लीग में अपना करियर शुरू किया था, जो पहले कभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या यहां तक कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं खेले थे। फिल्म रिलीज से पहले श्रेयस तलपड़े ने क्रिकेटर प्रवीण तांबे के परिवार के साथ मिलकर फिल्म देखी और उनके साथ कुछ वक्त भी बिताया।

विज्ञापन

Kaun Pravin Tambe release on Disney plus Hotstar on April 1 actor shreyas talpade spends time watching movie with cricketer family
श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे के परिवार संग देखी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रवीण तांबे के परिवार संग देखी फिल्म-
फिल्म कौन प्रवीण तांबे की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म के निर्देशक जयप्रद देसाई और पूरी टीम और क्रिकेटर प्रवीण के परिवार के साथ खास शाम बिताई। चूंकि प्रवीण तांबे आईपीएल के लिए अभी घर से दूर हैं, इसलिए श्रेयस ने उनके परिवार के करीबी सदस्यों के साथ मिलकर फिल्म देखी और इसकी आगामी रिलीज का सेलिब्रेशन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaun Pravin Tambe release on Disney plus Hotstar on April 1 actor shreyas talpade spends time watching movie with cricketer family
कौन प्रवीण तांबे स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म-
फॉक्स स्टार स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्म वर्क्स और बूटरूम स्पोर्ट्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित क्रिकेटर प्रवीण तांबे की बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे?'  को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म को 1 अप्रैल 2022 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
 

विज्ञापन

इससे पहले भी क्रिकेटर के किरदार में नजर आ चुके हैं श्रेयस-
अगर बात करें श्रेयस की तो उन्होंने साल 2005 में आई अपनी फिल्म इकबाल में भी क्रिकेटर का रोल निभाया था। यह फिल्म में कई  मायनों में खास थी क्योंकि इसमें उन्होंने एक दिव्यांग क्रिकेटर का किरदार अदा किया था और इस फिल्म से उन्हें अपनी पहली शोहरत मिली थी। फिलहाल अब एक बार फिर से अभिनेता ने क्रिकेटर बन अपने हाथों में बॉल थाम ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed