{"_id":"2521d9b4-de0a-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"katrina-kaif-wants-to-sing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरीना कैफ पर सवार हुई गाना गाने की धुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैटरीना कैफ पर सवार हुई गाना गाने की धुन
Updated Sat, 04 Aug 2012 01:28 PM IST
विज्ञापन
लीजिए, अब कैटरीना कैफ को भी गाना गाने की धुन सवार हो चुकी है। जल्द ही वे यशराज बैनर की फिल्म के लिए एक गाना गाने जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे शाहरुख खान की हीरोइन हैं। एक और खास बात यह है कि इस फिल्म में ए.आर.रहमान संगीत दे रहे हैं और गीत लिखा है गुलजार साहब ने।
पहले खबर थी कि वे 'धूम 3' से अपना सुरीला सफर शुरू करने जा रही हैं, लेकिन अब खबर आई है कि यह आइडिया उन्होंने ड्रॉप कर दिया है। वे शाहरुख वाली फिल्म में ही गाना गाएंगी।
सवाल उठता है कि आखिर कैट को म्यूजिक के प्रति इतनी ललक कैसे पैदा हो गई है? बता दें कि पाकिस्तानी गायक और एक्टर अली जफर की बदौलत ऐसा हुआ है। उन्होंने ही कैट को गाना गाने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में दोनों ने साथ काम किया था। जब भी फिल्म की शूटिंग से फुर्सत मिलती थी, तब अली जफर अपना गिटार लेकर बैठ जाते थे। उनका संगीत सुनकर कैटरीना खिंची चली आती थीं और काफी सुकून महसूस करती थीं।
अली ने म्यूजिक के प्रति उनके प्यार को देखकर उन्हें गिटार सीखने की प्रेरणा दी और नियमित रूप से गायकी का अभ्यास करने को भी कहा। इसके बाद तो जैसे कैट पर म्यूजिक सीखने का जुनून ही सवार हो गया।
हालांकि यशराज की फिल्म में गाने से पहले वे एक नर्सरी पोइम में अपनी आवाज दे चुकी हैं। कैटरीना का कहना है कि गुलजार साहब का लिखा गाना हो और रहमान जैसे जीनियस म्यूजिक डायरेक्टर का संगीत हो, तो कोई मूर्ख ही इस मौके को गंवाएगा।