आपको मतलब है कैटरीना रात में कहां रहती हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह ऐसा सच है जिसे पूरी दुनिया जानती है और रणबीर-कैटरीना अपनी जुबान पर नहीं लाना चाहते। यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि अब बासी हो चुकी है। यही कारण है कि इन दिनों मुंबई में पार्टियों में जा रहे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को फोटोग्राफरों ने पूछना बंद कर दिया है।
वे लोग साथ दिखते भी हैं तो उनकी तस्वीर खींचने में किसी की दिलचस्पी नहीं होती। यही नहीं, लोग भी अब उन्हें पहले की तरह एक साथ देखने के लिए उत्सुक नहीं हैं। एक समय था जब दोनों के साथ होते ही भीड़ टूट जाया करती थी। लंबे समय तक दोनों की डेटिंग की अफवाहों के बाद अंततः यह तय हो गया है कि वे घर भी बसा लेंगे।
रहने लगे हैं साथ-साथ
सूत्रों के अनुसार हाल में उन्होंने लिव-इन के लिए एक फ्लैट भी ले लिया है। ऐसे में अटकलों का बाजार ठंडा पड़ चुका है। पिछले सप्ताह ही करन जौहर के घर से एक लेटनाइट पार्टी के बाद जब ये दोनों निकले तो कोई हंगामा नहीं हुआ। वे अपनी कार में बैठे और चुपचाप निकल गए। वैसे जब ऐसा सितारों के साथ होता है तो उन्हें घबराहट होने लगती है और वे ऐसा कोई कारनामा करते हैं जिससे सुर्खियों में आ जाएं। क्या रणबीर-कैटरीना की तरफ से भी कोई हंगामाखेज खबर आने वाली है...?