{"_id":"7291d9edf53507c3285059d0dfbd8813","slug":"katrina-kaif-spotted-at-salman-khan-s-sister-s-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान-कैटरीना की प्रेम कहानी में चौंकाऊ मोड़ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-कैटरीना की प्रेम कहानी में चौंकाऊ मोड़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान की लव स्टोरी बहुत ही रोमांचक दौर में पंहुच गई है। यकीन नहीं होता तो सुनिए। खुद सलमान की दो एक्स गर्लफ्रेंड ने सल्लू के घर पर आयोजित गणेश पूजा में शिरकत की।
विज्ञापन
इन दो बालाओं में एक कैटरीना कैफ भी शामिल रहीं। कैटरीना का नाम इसलिए भी लिया जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से उनके और सलमान के विवाद की खबर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
सलमान के घर पहुंचने वाली दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी हैं। वह पिछले कुछ दिनों से सलमान से मिल-जुल रहीं हैं।
अभी तक चर्चा थी कि रणबीर कपूर के साथ कैटरीना की नजदीकियों ने उनको सलमान और उनके परिवार से दूर कर दिया है। यही नहीं स्पेन में रणबीर के साथ उनकी लीक प्राइवेट पिक्स के बाद तो ये लड़ाई और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
ये भी खबर आई कि सलमान कैटरीना के साथ काम नहीं करेंगे और न ही उनको घर पर बुलाया जाएगा। लेकिन कैटरीना के उनके घर पंहुचने से बात कहीं कि कहीं पंहुच गई है। लोगों का कहना है कि कैटरीना का आना सलमान और उनके रिलेशन में नया ट्विस्ट है।