Instagram: कटरीना ने इंदौर से शेयर की ऐसी सेल्फी कि लोग बोले-'विक्की की तरफ देख रही हो"
इस समय विक्की अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं। कटरीना कैफ भी इस समय अपने पति विक्की कौशल को इंदौर में जॉइन किया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ सेल्फी पोस्ट की हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल शादी के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस समय विक्की अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं। कटरीना कैफ भी इस समय अपने पति विक्की कौशल को इंदौर में जॉइन किया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ सेल्फी पोस्ट की हैं। यूजर्स उनकी इन सेल्फी पर जी भरकर प्यार बरसा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं।
लाल शर्ट में मुस्कुराती नजर आईं कटरीना-
कटरीना ने अपनी जो नई सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं उनमें वह लाल रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, इंदौर में घर के अंदर। इसी के साथ उन्होंने संडे सेल्फी का हैशटैग भी यूज किया है। कटरीना ने की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कटरीना के कैप्शन के लिए लिखा, "कैप्शन कूल"। इसके अलावा हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने भी दिल वाले इमोजी पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
फैंस कर रहे जमकर कमेंट-
कटरीना की इस पोस्ट पर एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तीसरी तस्वीर में जरुर तुम विक्की की देख रही हो"। एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा-"मेरा दिल"। अन्य फैंस भी इसी तरह से कटरीना की पोस्ट पर प्यार की बौछार कर रहे हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को मीडिया की चकाचौंध से दूर राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी की थी। शादी में कटरीना और विक्की के परिवार, करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। कटरीना और विक्की की शादी काफी लाइमलाइट में रही थी।