सलमान के भतीजे संग वक्त बिता रही हैं कैट, तस्वीर ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैट का और किसी के साथ नहीं बल्कि सलमान खान के परिवार वालों के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं। पहले सलमान थे जो कैट का हर जगह साथ देते थे और अब उनके परिवार की अगली जेनरेशन कैट को अकेला नहीं छोड़ रही है। हम और किसी नहीं बल्कि सलमान के भांजे और भतीजों की बात कर रहे हैं। कैट को अब यही बच्चे जिम में कंपनी देते हैं।
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो इन बच्चों के साथ जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। कैट ने तस्वीर के साथ लिखा है 'भविष्य के टाइगर'। अब आज का टाइगर तो केवल एक ही है और वो हैं सलमान खान।
The future "Tigers" 🐯 @zahaankara @nirvankhan15 @iamarhaankhan @yasminbodyimage
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
इस तस्वीर में सोहेल खान के बेटे निरवान, अरबाज के बेटे अरहान, फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के बेटे जहान के साथ एक और स्टार किड है जिसने अपनी शक्ल छुपा रखी है। ये और कोई नहीं बल्कि सलमान की बहन अलवीरा के बेटे अयान हैं।