फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina kaif in bang bang

लाल अंतर्वस्त्रों वाली कैटरीना को आपने देखा है?

Wed, 02 Jul 2014 12:10 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif in bang bang

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की आगामी फ़िल्म 'बैंग बैंग' का पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ रेड सेक्सी बिकनी में पानी में नजर आ रही हैं। लेकिन पोस्टर के साथ ही एक खबर भी है जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि कैट इस पोस्टर को आदित्य क़े पास उनक़ी सहमति के लिए लेकर गई थी। लेकिन प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों के अनुसार, "कैट ने नहीं बल्कि सिद्धार्थ आनंद ने यह पोस्टर आदित्य चोपड़ा को दिखाया था।"
विज्ञापन

कैट को पसंद आया था यह लुक

katrina kaif in bang bang

​ ​वहीं कैट के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "कैट यह पोस्टर लेकर नही गई थी बल्की सिद्दार्थ जो आदित्य चोपड़ा के अच्छे दोस्त हैं वह यह पोस्टर उनके पास लेकर गये थे।"

​वहीं निर्देशक के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "सिद्धार्थ, आदित्य को अपने गुरु के जैसा मानते हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्मों के बहुत से रचनात्मक पहलुओं पर आदित्य की सहमति के लिए भी जाने जाते हैं। जब उन्होंने आदि को यह पोस्टर दिखाया तो उन्हें यह बहुत पसंद आया।"​

देखते हैं दर्शक क्या कहते हैं

katrina kaif in bang bang

​वहीं इस मुद्दे पर कैट से बात नही हों पाई है, लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस खबर की पुष्टि की, "मैं भाग्यशाली हूँ कि उनके संपर्क में हूँ और मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैं उनसे राय ले सकता हूँ।"

इसके अलावा वह यह भी कहते हैं, "मैं लगातार उनसे अपनी फ़िल्मों के ट्रेलर और पोस्टर्स पर राय लेता हूँ। बिलकुल वैसे ही जैसे मेरा बेटा मुझे अपने स्कूल का काम दिखाता है। मैंने आदि को अपनी फिल्म 'अंजाना अंजानी' का ट्रेलर भी दिखाया था। और बिलकुल इसी तरह से मैंने उन्हें 'बैंग बैंग' का भी पोस्टर दिखाया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed