OMG! कैटरीना को मिल गया उनसे भी ज्यादा बोलने वाला ये कोस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'टाइगर जिंदा है' को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। तभी तो कभी फिल्म मेकर्स शूटिंग लोकेशन की फोटो शेयर करते हैं तो कभी खुद इस फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर करती हैं।
हाल ही में कैटरीना ने 'टाइगर जिंदा है' के सेट से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कैटरीना 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के चाइल्ड कोस्टार के साथ नजर आ रही हैं। इस फिल्म में कैटरीना के अपोजिट इमरान खान और अली जफर लीड रोल में थे।
पढ़ें- अमेरिकी पॉप सिंगर ग्लेन कैंपबेल का 81 वर्ष की आयु में निधन
कैटरीना ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा, आखिरकार मैं ऐसे इंसान से मिल ही गई जो मुझसे भी ज्यादा बोलता है.... बहुत ज्यादा.., 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' का को-स्टार काफी बड़ा हो गया है।
आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना स्टारर यह फिल्म क्रिसमस 2017 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में चल रही है।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on