फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina-kaif doing action for salman khan movie tiger zinda hai pics out

'टाइगर जिंदा है' के सेट से आई कैटरीना की फोटो, कर रही हैं एक्शन

Fri, 16 Jun 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 16 Jun 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
katrina-kaif doing action for salman khan movie tiger zinda hai pics out
कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ जहां इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर बिजी हैं वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग भी चल रही है। अली जाफर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी देखी जाएगी।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इसमें 'द डार्क नाइट' के एक्शन डायरेक्शन टॉम स्ट्रुथर्स कैटरीना को फिल्म के लिए एक्शन सिखा रहे हैं। इसके अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में फाइट कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर चुके बस्टर रीव्स ने भी कैटरीना के साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें वो हाथ में बंदूक पकड़े  और तलवार से लड़ते हुए नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि 'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना एक्शन करते दिखेंगी और इसके लिए वो जमकर वर्कआउट कर रही हैं। 

बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी 4 साल बाद पर्दे पर दिखेगी। इसमें दोनों के अलावा परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म ऑस्ट्रिया और अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन में शूट होने के बाद मुंबई में भी इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 2 दिसंबर 2017 को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed