फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina in touch with salman khan

कैटरीना को अब क्यों आती है सलमान की याद?

Thu, 03 Jul 2014 08:44 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
katrina in touch with salman khan

सलमान और कैट की दोस्ती अभी भी बरकारार है। जब भी कैट किसी मुसीबत में होती हैं तो सलमान उनकी सहायता करने से पीछे नहीं हटते।

विज्ञापन


भले ही कैट और सलमान के रिश्ते का हमेशा के लिए दी एंड समझा जाता रहा हो और, रणबीर-कैट की शादी तक की खबरें आ रही हो, लेकिन हालिया एक घटना से कुछ और ही बात सामने आई है। वो बात ये है कि जब कैट एक मुश्किल में पड़ी तो उन्होंने अपने प्रेमी रणबीर को नही बल्कि सलमान को पुकारा।

बैंग बैंग की शूटिंग के वक्त हुआ ये

katrina in touch with salman khan

​ये मामला उस वक़्त का है, जब कैट मुंबई में अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' के लिए फिल्मसिटी में शूटिंग कर रही थी। ​अचानक वहां सिने-कॉस्ट्यूम और मेकअप आर्टिस्ट एशोसिएशन वाले पहुंच गए। जिन्हें कैट के मेकअप आर्टिस्ट डेनियल बावर से शिकायत थी कि वह बिना किसी पंजीकरण के काम कर रहें हैं।

​जिसके बाद ​कैट घबरा गई और इसके लिए उन्होंने सलमान को अपना एकमात्र सहारा पाया। उन्होंने सलमान को फोन किया और अपनी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सलमान की टीम ने इस एशोसीयसन को फोन किया और मामला निबटाया। जिसके बाद कैट की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर क्यों नहीं आए याद?

katrina in touch with salman khan

​इस खबर से ये बात तो साफ हो जाती है कि भले ही कैट और सलमान के बीच अब पहले वाला रिश्ता ना रहा हो, लेकिन दोनों की दोस्ती अभी भी बरक़रार है, और सलमान कैट से नाराज नहीं हैं।

लेकिन यहां पर यह बात रणबीर के लिए चिंता वाली है कि कैटरीना को एक बार भी रणबीर कपूर की याद नहीं आई। क्या कैटरीना का पुराना अतीत इस नए संबंध पर भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed