अनुराग बसु के बर्थडे पर इस अंदाज में नजर आए रणबीर-कैटरीना
उन्होंने फिल्म के प्रोमो सेट पर अनुराग से केक कटवाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फिल्म के सेट से इन दोनों की तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। आज सामने आई इन तस्वीरों में कैटरीना ने रेड कलर की मिडी पहनी हुई है वहीं रणबीर चेक की शर्ट में दिख रहें हैं।
वो अनुराग के लिए केक लेकर खड़े है और अनुराग केक को देख रहें है। कैटरीना को रणबीर के सामने खड़े देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। इन तस्वीरों को देखने के बाद इनके फैंस में दोनो को फिल्म का प्रमोशन करते देखने के लिए बेचैनी बढ़ जाएगी। कैटरीना ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
ब्रेक-अप के बाद पहली बार फिल्म और उसके प्रमोशन के दौरान दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होने वाली है। ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।