फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aryaan and shraddha kapoor watching movie together in cinema hall

बॉलीवुड की नई जोड़ी, कार्तिक के साथ श्रद्धा ने देखी फिल्म

Tue, 13 Nov 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
kartik aryaan and shraddha kapoor watching movie together in cinema hall
kartik shradha - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों की सूची में जुड़ चुका है जो जिस हीरो के संग फिल्म करती हैं। उसी के साथ रोमांस के चर्चे होने लगते हैं। आदित्य रॉय कपूर फरहान अख्तर और राजकुमार राव के बाद नया नाम है कार्तिक आर्यन।

विज्ञापन


सोमवार रात को श्रद्धा और कार्तिक मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे तो लोग चौंक गए। वे यूं तो खामोशी से हॉल में गए थे मगर लोगों की निगाह में आने से बच नहीं पाए। उल्लेखनीय है कि दोनों को निर्माता-निर्देशक दिनेश विजन ने अपनी अगली रॉम.कॉम फिल्म के लिए साइन किया है। शूटिंग शुरू होने में समय है और दोनों एक्टर काम से पहले एक-दूसरे के साथ सहज हो रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा ने दिनेश की पिछली फिल्म स्त्री में भी लीड रोल निभाया था। कार्तिक हमेशा से श्रद्धा के फैन रहे हैं और मीडिया से बातचीत में कई बार उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके थे। उन्होंने सदा कहा कि श्रद्धा प्रतिभावान हैं और उन्हें उतना श्रेय नहीं मिला, जितने की हकदार हैं। वह कई बार कह चुके थे कि श्रद्धा के साथ फिल्म करना चाहते हैं। यह मौका उन्हें अब मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed