फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan to pair with kriti sanon in luka chuppi

अब कृति सेनन के साथ रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म का नाम भी तय

Mon, 02 Jul 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan to pair with kriti sanon in luka chuppi
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद से ही बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के पास फिल्म ऑफर्स की भरमार है। हाल ही में कार्तिक आर्यन आईफा अवॉर्ड्स में एंकरिंग करते हुए नजर आए थे और अब उनकी अगली फिल्म को लेकर खबर आ रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वह जल्द दिनेश विजन की अगली फिल्म ‘लुका छिपी’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को लिए जाने की खबर थी, लेकिन अब कार्तिक कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन


कार्तिक की यह फिल्म छोटे शहर की लव स्टोरी पर आधारित होगी। फिल्म का नाम ‘लुका छिपी’ है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में होंगी। 

खबर है कि रोहन सिप्पी इस मामले को लेकर कार्तिक आर्यन से मुलाकात भी कर चुके हैं। अब देखना यह है कि कृति और कार्तिक की जोड़ी कितनी जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक मथुरा के एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म अब तक इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed