{"_id":"6729cf4f637f0bcf470ec76f","slug":"kartik-aaryan-flying-to-varanasi-for-ganga-aarti-for-bhool-bhulaiyaa-3-video-goes-viral-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: गंगा मैया का धन्यवाद करने मुंबई से निकले कार्तिक आर्यन, काशी में आज शाम करेंगे गंगा आरती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: गंगा मैया का धन्यवाद करने मुंबई से निकले कार्तिक आर्यन, काशी में आज शाम करेंगे गंगा आरती
Tue, 05 Nov 2024 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:25 PM IST
सार
हाल ही में, कार्तिक आर्यन का एयरपोर्ट से एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता व्हाइट शर्ट और ग्रीन पेंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। अपनी कार ने निकलते हुए अभिनेता सीधे एयरपोर्ट की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तीन दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' की अपार सफलता को देखते हुए कार्तिक ने बनारस का रुख किया है। अभिनेता आज काशी घाट पर गंगा आरती भी करेंगे।
विज्ञापन
सामने आया कार्तिक आर्यन का वीडियो
हाल ही में, कार्तिक आर्यन का एयरपोर्ट से एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता व्हाइट शर्ट और ग्रीन पेंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। अपनी कार ने निकलते हुए अभिनेता सीधे एयरपोर्ट की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। 'चंदू चैंपियन' की असफलता के बाद यह फिल्म कार्तिक आर्यन की बंपर ओपनिंग भी साबित हुई है। ऐसे में अभिनेता वाराणसी गंगा मैया की शरण में पहुंचने के लिए मुंबई से निकल चुके हैं।
विज्ञापन
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
बता दें कि 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले वह फिल्म का दूसरा भाग भी बना चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, उनकी मौजूदा फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों की अदाकारी दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है।
विज्ञापन
फिल्म का क्लाइमैक्स आया दर्शकों को पसंद
मालूम हो कि फिल्म में कार्तिक आर्यन ने 'रूह बाबा' के रूप में अपने बहुचर्चित किरदार को दोहराया है। तृप्ति डिमरी ने थ्रीक्वेल में कियारा आडवाणी की जगह ली है। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं हैं। बाकी कलाकारों में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव , संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है।