फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Dance On Salman Khan Song Saajanji Ghar Aaye In Movie Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

कार्तिक आर्यन को सलमान खान के गाने पर डांस करते देख नाराज हुए यूजर्स, बोले- सॉन्ग को बर्बाद मत करो

Thu, 25 Dec 2025 08:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

Kartik Aaryan Movie Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: क्रिसमस के मौके पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप वायरल हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन सलमान खान पर फिल्माए गए एक हिट सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। यह देखकर कई यूजर्स नाराज हो गए। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Dance On Salman Khan Song Saajanji Ghar Aaye In Movie Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
सलमान खान के हिट गाने पर डांस करते दिखे कार्तिक आर्यन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पिछले दिनों जब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में ‘सात समंदर पार’ गाना रीमिक्स वर्जन में लोगों ने सुना तो काफी नाराजगी जाहिर की थी। कुछ ऐसा ही फिल्म रिलीज के बाद भी हुआ है। यह नाराजगी एक नए गाने को लेकर है, जो एक चर्चित फिल्म में सलमान खान पर फिल्माया गया था। 

विज्ञापन


‘कुछ कुछ होता है’ के गाने पर डांस करते दिखे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के क्लासिक सॉन्ग ‘साजन जी घर आए’ पर डांस कर रहे हैं। यह गाना फिल्म में सलमान खान पर फिल्माया गया था। लेकिन  ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में यही गाना कार्तिक और अनन्या पर नए अंदाज में फिल्माया गया है। जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो सलमान के फैंस को काफी गुस्सा आया?  
विज्ञापन


यूजर्स हुए आग-बबूला 
जब सोशल मीडिया पर कार्तिक को सलमान खान के गाने पर डांस करते हुए फैंस ने देखा तो नेगेटिव रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, बॉलीवुड पुराने गाने क्यों इस्तेमाल कर रहा है? मेरा मतलब है, पुराने गाने को क्यों बिगाड़ना है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस गाने के साथ इंसाफ या गाने को बर्बाद करना? यह रिमिक्स बहुत बुरा है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, 'सलमान खान डांस नहीं कर सकते हैं लेकिन इससे तो अच्छा ही करते हैं।' इसी तरह कई लोगों ने ‘कुछ कुछ होता है’ के सॉन्ग ‘साजन जी घर आए’ को खराब करने के लिए धर्मा प्रोडक्शन को भी कोसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
   
   

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा कार्तिक आर्यन की फिल्म का हाल?
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed