Shehzada: ‘शहजादा’ की शूटिंग के लिए देश से बाहर जाएंगे कार्तिक आर्यन, दो हफ्ते का हो सकता है शेड्यूल
कार्तिक जल्द ही अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग के लिए विदेश जा सकते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला और रोनित रॉय भी फिल्म में दिखाई देंगे।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह बॉलीवुड के उन व्यस्त सितारों में से एक हैं, जो एक सेट से दूसरे सेट शूटिंग के लिए जाते रहते हैं। खबरें आ रही हैं कि कार्तिक अब जल्द ही अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग के लिए विदेश जा सकते हैं।
खबरों के अनुसार उनके करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह 2 अप्रैल की रात को 'शहजादा' की शूटिंग के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। उनका ये शेड्यूल दो हफ्ते चक चल सकता है। 'शहजादा' का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला और रोनित रॉय भी फिल्म में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि 'शहजादा' अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। 'शहाजादा' 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, साल के शुरुआत में अला वैकुंठपुरमुलु के निर्माता मनीष शाह ने कार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म से निकलने की धमकी दी थी, जिस वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान भी झेलना पड़ा। हालांकि बाद में टी-सीरिज के प्रमुख भूषण कुमार ने बताया था कि कार्तिक नहीं, बल्कि ‘शहजादा’ के निर्माता थे, जिन्हें लगा कि उनकी फिल्म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’ के हिंदी डब संस्करण से पहले रिलीज होनी चाहिए।
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। उनकी कियारा आडवाणी, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' आने वाली है। वहीं, वह पूजा बेदी की बेटी आलया फर्नीचरवाला के साथ शशांक घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में भी वह नजर आएंगे।