फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor’s ex-husband gets mad on seeing her with another guy

करिश्मा को गैर के साथ देखते ही पागल हो गए एक्स-हसबैंड

Thu, 07 Jul 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor’s ex-husband gets mad on seeing her with another guy

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर तलाक ले चुके हैं। तलाक के तुरंत बाद ही खबरें आ रही थीं कि संजय कपूर दोबारा शादी करने वाले हैं। लेकिन ताजा खबरों कि मानें तो संजय के दिलो-दिमाग में अभी भी करिश्मा ही छाई हुई हैं।

विज्ञापन


मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा कपूर लंदन के एक रेस्टोरेंट में किसी दूसरे के साथ डिनर कर रहीं थी, तभी संजय कपूर ने उन्हें देख लिया। फिर क्या था संजय ने बवाल काटना शुरू कर दिया। खबर के मताबिक संजय अपने कुछ दोस्तों के साथ उसी रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे, जिसमें करिश्मा पहले से ही किसी और के साथ डिनर कर रही थीं। करिश्मा को देखते ही संजय कपूर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन वक्त पर ही उनके दोस्तों ने उन्हें श्‍ाांत किया और समझाया कि अब करिश्मा उनकी पत्नी नहीं हैं।

विज्ञापन

संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी

Karisma Kapoor’s ex-husband gets mad on seeing her with another guy

संजय का करिश्मा से तलाक का एक कारण उनका का गुस्सा भी है। वैसे जो संजय, करिश्मा को किसी और के साथ देखकर गुस्सा कर रहे हैं, तलाक के लिए सबसे पहले मई 2014 में वाो ही गए थे। संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। नौबत यहां तक आ गई थी कि संजय ने करिश्मा पर पत्नी, मां और परिवार की बहू की जिम्मेदारियों पर खरे न उतरने के आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा कि करिश्मा ने पैसों को लिए शादी की है।
इसके बाद करिश्मा ने संजय और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया था।

रणधीर कपूर ने कहा था अय्याश हैं संजय

Karisma Kapoor’s ex-husband gets mad on seeing her with another guy

करीशमा के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट दोनों दिया है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणधीर ने कहा था, 'संजय थर्ड क्लास आदमी है।

मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा संजय से शादी करें। संजय एक अय्याश शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।'

Published by- Amit kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed