फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor initially rejected her role in Series Brown says audience will see uniqueness

'ब्राउन' को लेकर करिश्मा कपूर का खुलासा, ठुकराया था रीटा ब्राउन का रोल; बोलीं- 'दर्शक इसमें कुछ अनोखा...'

Sun, 31 May 2026 05:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 31 May 2026 05:55 PM IST
सार

Karisma Kapoor On Series Brown: करिश्मा कपूर अपनी नई सीरीज 'ब्राउन' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में करिश्मा ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज को पहले ठुकरा दिया था। जानिए फिर क्यों की यह सीरीज?
 

विज्ञापन
Karisma Kapoor initially rejected her role in Series Brown says audience will see uniqueness
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करिश्मा कपूर वेब सीरीज 'ब्राउन' में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आने वाली हैं। 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर करिश्मा ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। पहले करिश्मा ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब वह रीटा ब्राउन बनकर ओटीटी पर तलहका मचाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

क्यों किया था सीरीज के लिए मना?
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही एक नई सस्पेंस थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 5 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था। एएनआई से बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि जब शुरुआत में उन्हें यह रोल मिला, तो उन्होंने मना कर दिया था।

दरअसल, करिश्मा ने सोचा था कि वह इतने दिनों के लिए कोलकाता जाकर 'ब्राउन' की शूटिंग कैसे करेंगी। लेकिन जब वह डायरेक्टर अभिनय देव से मिलीं और अपने किरदार को गहराई से समझा, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीटा ब्राउन के रोल में नजर आएंगी करिश्मा
करिश्मा कपूर अपनी नई वेब सीरीज 'ब्राउन' में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आएंगी। करिश्मा इस शो में एक पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं, जो शराब की आदी है और अपने पुराने दुखों से जूझ रही है। करिश्मा के मुताबिक, उनका किरदार अंदर से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बेहद मजबूत है। करिश्मा ने कहा, 'दर्शकों को इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा।'

अपने करियर पर बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। अब वह बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहतीं। वह सिर्फ वही प्रोजेक्ट्स चुनती हैं, जो सीधे उनके दिल को छूते हैं।
 

विज्ञापन

सीरीज 'ब्राउन' को लेकर स्टार कास्ट की राय
  • मशहूर एक्ट्रेस सोनी राजदान भी इस सीरीज में हैं। सीरीज को लेकर सोनी ने कहा कि मां-बेटी के रिश्तों को इस सीरीज में पुराने घिसे-पिटे तरीके से अलग, बिल्कुल नए अंदाज में दिखाया गया है।
  • अभिनेता जिस्सू सेनगुप्ता ने कहा कि इस सीरीज में डायलॉग्स से ज्यादा खामोशी के पलों की बहुत बड़ी भूमिका है।
  • सूर्य शर्मा इस सीरीज में 'अर्जुन सिन्हा' नाम के एक पुलिस वाले का रोल निभा रहे हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

क्या है 'ब्राउन' की कहानी?
डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि 'ब्राउन' एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। इसकी कहानी कोलकाता शहर पर आधारित है। यह इंसानी भावनाओं, उनके डर, संघर्ष और कमियों को दिखाती है, जिससे आम लोग खुद को जोड़ पाएंगे। इस सीरीज को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।


यह भी पढ़ें: SVC63 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, वायरल तस्वीर को लेकर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed