{"_id":"640a84bc82f0320c75a7f94f2a5cf2e3","slug":"karisma-kapoor-finally-files-for-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारकर, अपने पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हारकर, अपने पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 23 May 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर अपने पति से अलग हो रही हैं। उन्होंने संजय कपूर के साथ न्यायिक तरीके से तलाक लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर ने आपसी सहमति से कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला किया है। तलाक की अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है।
करिश्मा और उनके पति के बीच पिछले कुछ सालों से मनमुटाव चल रहा है। यह मनमुटाव इस स्तर पर आ गया था कि संजय कपूर दिल्ली में रहने लगे थे और करिश्मा अपनी मां बबिता के साथ मुंबई में।
बच्चों के भविष्य के लिए इन्होंने तलाक न लेने का फैसला किया था। लेकिन अब बातें हाथ से बाहर निकल गईं हैं। ,
गुरुवार को करिश्मा कपूर बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। सुनवाई के बाद करिश्मा और उनके पति ने अपने सभी मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने पर सहमति जताई, जिनमें उनके बच्चों समायरा कियान राज कपूर की कस्टडी भी शामिल है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की कस्टडी का अधिकार अपने संजय को देने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह हुआ कि अब बच्चे करिश्मा के पास नहीं बल्कि संजय कपूर के पास रहेंगे।
विज्ञापन