फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Wife Priya Kapur Remove Rani Kapur As a Trustee From Rk Trust

करिश्मा कपूर की पूर्व सास को प्रिया कपूर ने आरके ट्रस्ट से निकाला, करोड़ों की संपत्ति से जुड़ा है मामला

Wed, 25 Mar 2026 01:29 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 25 Mar 2026 01:29 PM IST
सार

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Family Dispute: करिश्मा कपूर पूर्व पति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर से संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है। इसी बीच संजय कपूर की मां और प्रिया कपूर के बीच एक ट्रस्ट को लेकर विवाद चर्चा में आ गया है। 

विज्ञापन
Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Wife Priya Kapur Remove Rani Kapur As a Trustee From Rk Trust
करिश्मा कपूर, दिवंगत संजय कपूर का परिवार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

संजय कपूर के दूसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ करिश्मा कपूर के बच्चे दिल्ली हाई कोर्ट में संपत्ति से जुड़ा एक केस लड़ रहे हैं। प्रिया कपूर पर उन्होंने संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी का आरोप लगाया है। इसी बीच एक और विवाद में प्रिया कपूर फंस गई हैं। यह मामला संजय कपूर के आरके ट्रस्ट से जुड़ा है। हाल ही में प्रिया कपूर ने अपनी सास को इस ट्रस्ट से निकाल दिया है। 

विज्ञापन

दिवंगत संजय कपूर की मां को ट्रस्ट से क्यों निकाला?
एएनआई की खबर के मुताबिक प्रिया आरके फैमिली ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं। उन्होंने एक नोटिस जारी करके दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर को 25 मार्च, 2026 से ट्रस्टी के पद से हटा दिया है। यह ट्रस्ट साल 2017 में बना था। प्रिया कपूर के अनुसार रानी कपूर ने ट्रस्ट में कुछ ऐसे काम किए हैं, जो चिंता का विषय हैं। बता दें कि रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करके ट्रस्ट की वैधता को चुनौती दी थी। ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों को लेकर राहत की मांग की थी।

विज्ञापन


रानी कपूर ने भी प्रिया कपूर को ट्रस्ट से हटाने की मांग की
कुछ ही दिन पहले रानी कपूर ने एक औपचारिक नोटिस जारी करके प्रिया कपूर को ट्रस्टी के पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रिया कपूर ने उन्हें ही ट्रस्ट से बाहर करने का नोटिस जारी कर दिया। इससे मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे भी आगे चलकर शामिल हो सकते हैं, दरअसल, संजय कपूर के जाने के बाद वह भी ट्रस्ट में हिस्सेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने करिश्मा को तलाक देकर प्रिया से की थी शादी
संजय कपूर दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन थे। साल 2003 में करिश्मा कपूर से संजय कपूर ने शादी की, इनके दो बच्चे हैं, एक बेटी समायरा और एक बेटा किया। साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हो गया। कुछ साल बाद संजय ने प्रिया कपूर से शादी कर ली। पिछले साल जून महीने में संजय कपूर का निधन हो गया, इसके बाद से ही उनकी करोंड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed