फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Sister Mandhira Talk About Actress Relationship

'भाई ने करिश्मा के साथ नहीं किया बुरा बर्ताव', दिवंगत बिजनेसमैन की बहन का बयान; प्रॉपर्टी विवाद का किया जिक्र

Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

Karisma Kapoor Ex Sister-In-Law Mandhira Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पत्नी संजय कपूर का कुछ महीनों पहले निधन हुआ था। हाल ही में उनकी बहन ने करिश्मा और संजय के रिश्तों काे लेकर बात की। साथ ही प्राॅपर्टी विवाद में करिश्मा के साथ वह खड़ी नजर आईं।

विज्ञापन
Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Sister Mandhira Talk About Actress Relationship
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है। इस केस में अब तक कई लोग अपना-अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। कोर्ट में मामला करिश्मा कपूर के बच्चे और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच चल रहा है। इस मामले में बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मधीरा कपूर करिश्मा कपूर के बच्चों के सपोर्ट में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्तों पर बात की। साथ ही संजय कपूर की प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद भी चर्चा की है। 

विज्ञापन


संजय कपूर ने कभी कुछ नहीं छुपाया था
इन कंट्रोवर्शियल नाम के एक पॉडकास्ट में मधीरा कपूर ने कहा, ‘मैंने संजय कपूर के बारे में सोशल मीडिया पर कई कमेंट पढ़े हैं। उसे लोग वुमनाइजर बोल रहे हैं। पहली बात अब वह इस दुनिया में नहीं है तो उसकी रेस्पेक्ट करनी चाहिए। दूसरी बात, प्रिया सचदेव के अलावा सभी लोग जानते थे कि संजय कैसा इंसान था। उसने कभी कुछ नहीं छुपाया।’ इस पॉडकास्ट में मधीरा ने कहा कि साल 2003 से 2016 तक संजय कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी चली, इस दौरान करिश्मा कपूर के साथ उनके भाई ने बुरा बर्ताव नहीं किया था। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: दावा: करिश्मा कपूर की बेटी नहीं भर पाई दो माह से कॉलेज फीस, पिता की मौत के बाद ये जिम्मेदारी सौतेली मां की
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राॅपर्टी विवाद पर क्या बोलीं मधीरा कपूर 
आगे पाॅडकास्ट में मधीरा कपूर कहती हैं, ‘प्रिया सचदेव (संजय कपूर की पत्नी) की पिछली शादी से हुई बेटी का करिश्मा कपूर के बच्चों जैसा हक संजय की प्रॉपटीट पर नहीं होगा। वे हमेशा संजय के सौतेले बच्चे ही रहेंगे। कोई इस बात से इनकार नहीं कर रहा है कि मेरा भाई उससे प्यार नहीं करता था। हमने उसके साथ परिवार जैसा बर्ताव किया। जब समायरा (करिश्मा की बेटी) हो तो परिवार पर कब्जा मत करो।’ मधीरा ने साफ कहा कि करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान का संजय कपूर की विरासत पर पहला हक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed