{"_id":"625d4114b5711866194d7e14","slug":"karisma-kapoor-announced-new-project-brown-helmed-by-abhinay-deo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Photos: करिश्मा कपूर ने शुरू की 'ब्राउन' की शूटिंग, बहन करीना कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: करिश्मा कपूर ने शुरू की 'ब्राउन' की शूटिंग, बहन करीना कपूर ने ऐसे किया रिएक्ट
Mon, 18 Apr 2022 04:14 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:14 PM IST
सार
करिश्मा कपूर ने डायरेक्टर अभिनय देव की फिल्म 'ब्राउन' की शूटिंग शुरू कर दी है। बहन करीना ने इसके लिए उनकी तारीफ की।
विज्ञापन
करिश्मा और करीना कपूर
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान में हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी संपन्न हुई है। शादी में फुल मस्ती करने के बाद धीरे-धीरे सभी लोग अपने काम पर वापसी कर रहे हैं। कपूर सिस्टर्स भी शूटिंग पर वापस आ गई हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में सामने क्लैपर बोर्ड दिखाई दे रहा है। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और उन्हें बेस्ट बताया। बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड में देखी गई थीं।
करिश्मा ने क्लैपर बोर्ड की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर 'ब्राउन' लिखा हुआ है। तस्वीर में सिर्फ करिश्मा की आंखें ही नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'नई शुरुआत के लिए।' दूसरी तस्वीर में करिश्मा ने 'ब्राउन' का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसे 'दिल्ली बेली' के डायरेक्टर अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है। उसने यह भी खुलासा किया कि वह इस फिल्म में सूर्या शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
विज्ञापन
ब्राउन के लिए सूर्या शर्मा ने लिखा, 'अनाउंसमेंट: हम अपने अगले प्रोजेक्ट #ब्राउन के बारे में बताते हुए बहुत खुश हैं। ये एक क्राइम ड्रामा जिसमें खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री @ करिश्मा कपूर हैं। फिल्म को @ अभिनय देव द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।' अभिनय देव भी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
करिश्मा की पोस्ट को करीना ने अपने अकाउंट पर शेयर करके बधाई दी है। इसके अलावा बहुत से अभिनेताओं ने भी करिश्मा को बधाई दी। बता दें कि करिश्मा कपूर का बहन करीना कपूर के साथ बहुत अच्छा रिश्ता हैं। दोनों बॉलीवुड दीवाज के खास दोस्त भी हैं। दोनों बहनें हमेशा एक दूसरे की तारीफ करती रहती हैं।

View this post on Instagram