फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karishma Tanna Scoop disappointed being typecast because glamorous roles everybody thinks I can only do that

Karishma Tanna: टाइपकास्ट होने पर छलका करिश्मा का दर्द, बोलीं-सबने मेरे अंदर के कलाकार को देखना बंद कर दिया था

Sat, 17 Jun 2023 09:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत कम निर्देशक ऐसे होते हैं, जिनके पास आपको टाइपकास्ट न करने का विजन होता है।

विज्ञापन
Karishma Tanna Scoop disappointed being typecast because glamorous roles everybody thinks I  can only do that
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

करिश्मा तन्ना इन दिनों हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्कूप' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस सीरीज में करिश्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसमें उनकी अदाकारी सबको चौंका रही है। सभी करिश्मा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अभिनेत्री, जो पहले कई टीवी शो के अलावा फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाएं निभा चुकी हैं, उन्होंने सभी चीजों को पीछे छोड़कर कमाल का अभिनय किया है। लेकिन करिश्मा को लगता है कि उन्हें टाइपकास्ट किया जा रहा था और लोगों ने मान लिया कि वह केवल ऐसी भूमिकाएं करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Karishma Tanna Scoop disappointed being typecast because glamorous roles everybody thinks I  can only do that
करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत कम डायरेक्टर ऐसे होते हैं, जिनके पास आपको टाइपकास्ट न करने का विजन होता है। करिश्मा तन्ना ने कहा, 'हर कोई आपको कैरेक्टर भूमिकाओं में ढाल नहीं सकता है और आपका बेस्ट पर्दे पर नहीं ला सकता है।' स्कूप में, करिश्मा एक क्रिमिनल रिपोर्टर जागृति पाठक की भूमिका निभाती हैं, जिसे एक वरिष्ठ साथी जे डे की हत्या में फंसाया गया था। वह 'गिल्टी माइंड्स' और 'हश हश' जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि अब निर्माता उनकी असली क्षमता का एहसास कर रहे हैं।
LIVE
 Bigg Boss OTT 2 LIVE: आज से हो रहा बिग बॉस ओटीटी 2 का आगाज, जानिए कौन-कौन बनेगा मेहमान?

विज्ञापन
विज्ञापन

Karishma Tanna Scoop disappointed being typecast because glamorous roles everybody thinks I  can only do that
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा ने इस इंटरव्यू में स्वीकार किया कि वह खुद को अंडररेटेड महसूस करती हैं क्योंकि आज तक किसी ने भी उनकी पूरी क्षमता पर ध्यान नहीं दिया है। वह बोलीं, 'सिर्फ इसलिए कि मैंने पहले में ग्लैमरस भूमिकाएं की हैं और टीवी शो में ऐसे किरदार निभाए हैं जहां मुझे ओवरएक्ट करना था, हर किसी ने मान लिया कि मैं ही ऐसा करने में सक्षम हूं। यह मुझे कभी-कभी निराश करता है।' लेकिन करिश्मा को उम्मीद है कि 'स्कूप' के बाद दर्शक उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में अधिक गंभीरता से लेंगे और उन्हें यह साबित करने के अधिक अवसर मिलेंगे कि वह और भी बेहतर करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन

Karishma Tanna Scoop disappointed being typecast because glamorous roles everybody thinks I  can only do that
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media

स्कूप में करिश्मा को कास्ट करने के बारे में हंसल मेहता ने कहा था, 'उनके कैरेक्टर और जागृति में कुछ सेम था। करिश्मा में एक भूख है और वह एक सक्षम अभिनेत्री हैं। वह चाहती हैं कि आपको पता चले कि वह अभिनय कर सकती हैं। और वह इंडस्ट्री में 18-19 साल से हैं और लोगों ने उन्हें कभी एक अभिनेत्री के रूप में नहीं देखा। मुझे खुशी है कि वह एक उत्प्रेरक बन सकती हैं और लोग उन्हें देख रहे हैं और उनकी बहुत सराहना कर रहे हैं। वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने मुझे एक एस्प्रेसो मशीन गिफ्ट की।'
Arun Govil On Adipurush: रामायण के ‘राम’ को नहीं पसंद आई प्रभास की आदिपुरुष, मेकर्स पर जमकर भड़के अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed