करिश्मा और संजय तलाक को राजी, बच्चों की परवरिश पर कोर्ट ने दिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच लंबे समय से तल रहा विवाद आखिर निपट गया है। दोनों आपसी बातचीत के जरिए तलाक के फैसले पर राजी हो गए हैं। तलाक का मामला कोर्ट में है, ऐसे में दोनों ने कोर्ट को बताया कि वो तलाक के लिए राजी हैं।
इसके बाद सबसे बड़ा मामला ये था कि आखिर बच्चे किसके पास रहेंगे। कोर्ट ने इस पर कहा कि बच्चे करिश्मा के साथ रहेंगे लेकिन वो संजय को बच्चों से मिलने से नहीं रोक सकतीं।
दोनों में सहमति की शर्तो में जो मुख्य बात सामने आ रही है उसके अनुसार मुंबई में संजय ने एक घर करिश्मा कपूर के नाम किया है। साथ ही संजय बच्चों के लिए 4 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे, इसका हर माह 10 लाख रुपए का ब्याज मिलेगा।
कोर्ट की सलाह मान, दोनों तलाक को राजी हुए
करिश्मा और संजय कपूर ने 14 साल पहले शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। कोर्ट में केस होने के बाद पिछले दिनों एक-दूसरे पर कीचड़ भी खूब उछाला गया। कई तरह के गंभीर आरोप दोनों ओर से लगाए गए।
करिश्मा ने 2012 में संजय का घर छोड़ दिया था। और फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ रहती हैं। हाल ही में कोर्ट ने दोनों को सुझाव दिया था कि वे बातचीत से मसला सुलझाएं। इसके बाद दोनों ने मामले को सुलझाया। अब दोनों ने तलाक का फैसला आपसी सहमति से कर लिया।