फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karina said: I do not want a child

बच्चा, अभी तो मैं खुद बच्ची हूं- करीना

Tue, 20 Nov 2012 02:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Nov 2012 02:50 PM IST
विज्ञापन
Karina said: I do not want a child
अपनी आंखों को मटकाते हुए करीना कपूर ने कहा...किड...नॉट नाऊ...आई एम टू यंग। आई एम ओनली 32 नाऊ...अभी तो बहुत उम्र पड़ी है। अभी तो मैं खुद बच्ची हूं। हमने और सैफ ने शादी बच्चे के लिए नहीं की थी। न तो अभी मैं और न ही सैफ बच्चा चाहते हैं। हम दोनों का पूरा फोकस अभी अपने करियर पर है। यह बात करीना कपूर ने चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम में पत्रकारों से कही। 
विज्ञापन


करीना कपूर यहां लिम्का कांटेस्ट में विजेताओं से मिलने पहुंची थीं। सैफ अली खान से शादी के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंची करीना कपूर के चेहरे पर शादी का नूर साफ दिख रहा था। करीना ने बताया कि वह और सैफ पांच साल से लिव इन रिलेशन में थे। लोग अक्सर ही उनसे पूछते थे कि अब शादी कब करोगे। कैसे करोगे और न जाने कैसे कैसे सवाल। हम लोगों ने सोचा चलो इससे पीछा छुड़वा लें और शादी की स्टैंम्प लगवा लें।
विज्ञापन


हम लोगों ने शादी कर ली और अब सिर्फ काम पर फोकस है। वह कहती हैं कि कम से कम शादी होने के बाद इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाएंगे। हालांकि उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि...लेकिन आप लोग छोड़ने वाले कहां हो...शादी हो गई तो अब आप लोग बच्चे की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना ने कहा कि वह अभी बहुत यंग है। महज 32 साल की उम्र हैं इसलिए बच्चे के लिए अभी बहुत वक्त पड़ा है। बच्चा उनकी प्राथमिकताओं में दूर-दूर तक नहीं है। जब हमें जरूरत होगी कि हमें एक बच्चे की जरूरत है तब हम उसके बारे में सोचेंगे। यह तब होगा जब मैं फिल्मों को कुछ नया देने की हालत में नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed