{"_id":"16dedbdfb5541eddd9723226e23bce61","slug":"kareena-will-take-1-5cr-for-a-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर का एक ठुमका डेढ़ करोड़ का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर का एक ठुमका डेढ़ करोड़ का
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 29 Oct 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, यह खबर आपको चौंका सकती है। करीना कपूर का एक ठुमका डेढ़ करोड़ का है। पूरे डांस का आप अंदाजा लगा लीजिए।
विज्ञापन
बेबो ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उन्होंने एक रिएलिटी शो में एक गाने पर डांस करने के एवज में डेढ़ करोड़ रुपए पाए हैं। बात बेरुत, लेबनान की है।
करीना कपूर को एक नए रिएलिटी शो की ओपनिंग के मौके पर एक डांस नंबर करने का ऑफर मिला, तो उन्होंने डेढ़ करोड़ की मांग कर ली। आश्चर्य की बात कि उन्हें यह रकम देने में शो के प्रोड्यूसर ने जरा भी देर नहीं की।
दरअसल अरब कंट्रीज में करीना काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्में वहां बड़ी मात्रा में देखी जाती हैं। यही वजह है कि उन्हें एक गाने पर डांस के लिए इतनी बड़ी रकम मिली।
विज्ञापन
करीना इस शो में अपनी आगामी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' का प्रमोशन भी करना चाह रही थीं, लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
इस बात का बेबो का मलाल है कि अपने चाहनेवालों को वे नई फिल्म की जानकारी नहीं दे पाईं।