फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena saif ali khan at karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur Prayer Meet video viral

Sunjay Kapur Prayer Meet: एक्स हसबैंड की प्रार्थना सभा में पहुंचीं करिश्मा, करीना कपूर-सैफ भी आए साथ

Sun, 22 Jun 2025 07:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Jun 2025 07:00 PM IST
सार

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Prayer Meet: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। हाल ही में उनका निधन हो गया। आज रविवार को उनकी प्रार्थना सभा में करिश्मा कपूर पहुंचीं।

विज्ञापन
kareena saif ali khan at karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur Prayer Meet video viral
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रार्थना सभा में करिश्मा कपूर-सैफ-करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। 19 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज रविवार 22 जून को उनकी प्रार्थना सभा आयोजित हुई। यहां करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। दिवंगत संजय कपूर की प्रार्थना सभा में करिश्मा की बहन करीना और बहनोई सैफ अली खान भी नजर आए।

विज्ञापन

बच्चों के साथ पहुंचीं करिश्मा
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया। आज रविवार को दिल्ली में परिवार ने उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की। करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचीं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए। प्रार्थना सभा आज रविवार 22 जून को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस के दरबार हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की गई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में हुई संजय-करिश्मा की शादी
इससे पहले करिश्मा कपूर 19 जून को संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने भी पहुंची थीं। तब भी सैफ और करीना साथ नजर आए थे। मुश्किल वक्त में करिश्मा के साथ नजर आने के लिए नेटिजन्स सैफ अली खान-करीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई। इनकी दो संतान-एक बेटा और बेटी हैं। हालांकि, साल 2016 में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया। 

Rajkummar Rao: पत्रलेखा ने की 'भूल चूक माफ' में राजकुमाव के डांस मूव्स की तारीफ, एक्टर ने दिया प्यारा जवाब

विज्ञापन

हार्ट हटैक से हो गया था निधन
लंदन में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि संजय कपूर ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed