बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पर बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपनी योगा मैट को 'पसंदीदा स्थान' बताया।
सोशल मीडिया: योगा मैट के साथ करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर, लिखी यह बात
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पर बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर के जरिए करीना ने अपनी बालकनी से वर्कआउट रूटीन की झलक पेश की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'वापस मेरी सबसे पसंदीदा जगह पर... मेरी योगा मैट, मेरी पसंदीदा लड़की के साथ। आगे लंबी सड़क लेकिन हम ऐसा कर सकते हैं। ओह! क्या वह मेरी कार पीछे है?”
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने पोस्ट में अपनी योगा इंस्ट्रक्टर अंशुका परवानी को भी टैग किया है। दरअसल, करीना जिस कार का जिक्र कर रही हैं, वह एक खिलौना है, जो उनके बड़े बेटे तैमूर की लगती है।
करीना कपूर खान की इस तस्वीर को अब तक तीन लाख 35 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस इस तस्वीर पर दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कार से प्यार करो।" एक अन्य ने लिखा, "हमारा पू वापस आ गई है।" वहीं एक यूजर ने कहा, ''आप हमेशा की तरह ऊर्जावान दिखते हैं।''