फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor was seen for the first time after Laal Singh Chaddha flop with sister karisma kapoor

Kareena Kapoor: लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद पहली बार नजर आईं करीना कपूर, कर रही थीं यह काम

Tue, 23 Aug 2022 12:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Aug 2022 12:46 AM IST
सार

करीना कपूर और करिश्मा कपूर को हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। बता दें मनीष कपूर सिस्टर्स के अच्छे दोस्त हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor was seen for the first time after Laal Singh Chaddha flop with sister karisma kapoor
करिश्मा कपूर, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीना कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई। इन सबके बीच अब करीना कपूर को अपने दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी दिखीं।

विज्ञापन

दरअसल, मनीष मल्होत्रा कपूर सिस्टर्स के बेहद करीबी दोस्त हैं और तीनों मिलकर अक्सर पार्टी करते रहते हैं। सोमवार शाम करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ मनीष के घर पहुंचीं और दोनों बहनों ने पैपराजी को ढेर सारे पॉज दिए। करीना कपूर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लोवर में काफी हॉट लग रही थीं। वहीं, करिश्मा कपूर ने भी ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज से पहले से बहिष्कार का सामना कर रही है। ट्विटर पर बायकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है, जिस पर करीना कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि मुझे लगता है कि यह केवल लोगों का एक वर्ग है जो ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सच में मुझे लगता है कि फिल्म को जो प्यार मिल रहा है वह बहुत अलग है। ये सिर्फ उन लोगों का एक वर्ग है जो शायद आपके सोशल मीडिया पर हैं, जो शायद 1% के बराबर हैं।

विज्ञापन

इसके आगे 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर ने कहा था कि कृपया इस फिल्म का बहिष्कार न करें, क्योंकि यह वास्तव में अच्छे सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। करीब ढाई साल तक लगभग 250 लोगों ने इस फिल्म पर काम किया है। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और इन 12 दिनों में इस फिल्म ने महज 56.70 करोड़ रुपये ही की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed