{"_id":"575419634f1c1bd645108fe9","slug":"kareena-kapoor-wants-ranbir-katrina-to-get-back-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना चाहती हैं रणबीर-कैटरीना को साथ देखना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना चाहती हैं रणबीर-कैटरीना को साथ देखना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
कपूर खानदान में करीना शुरू से ऐसी शख्स थीं जो रणबीर-कैटरीना को साथ देख कर खुश थीं। इस जोड़ी के टूटने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। अब करीना का नजदीकी सूत्र कह रहे हैं कि वह अपने भाई रणबीर से बात कर रही हैं कि क्या कैटरीना से उनके मतभेद खत्म नहीं हो सकते? कहा जा रहा है कि करीना दोनों के बीच दूरियां कम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
जबकि रणबीर-कैटरीना ने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिए हैं कि उनके बीच की कड़वाहट कम हुई है। मोरक्को शूट के दौरान भी दोनों दूर-दूर रहे। करीना ने हमेशा कहा है कि रणबीर-कैटरीना की जोड़ी बहुत शानदार दिखती है। रणबीर और कैट के अलग होने के बाद जिस तरह से दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नही कर रहे उससे लगता है कि करीना की ख्वाहिश अधूरी ही रह जाएगी।
विज्ञापन