फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor upset with a actress

'छोटी' नायिकाओं से क्यों खफा रहती हैं करीना

Thu, 06 Mar 2014 11:34 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor upset with a actress

करीना कपूर खान की खूबी यह है कि उनकी सबसे नहीं जमती। अगर कोई उन्हें अच्छा लग गया तो उसके लिए कुछ भी कर दें, लेकिन अगर किसी से ठन गई तो फिर किसी हाल में वह उनका दोस्त नहीं बन सकता। करीना जिन लोगों से नाराज रहती हैं, उनमें एक नया नाम जुड़ा है जेनिलिया डिसूजा का।

विज्ञापन


आम तौर पर हीरोइनें तब एक-दूसरे की आंखों में खटकती हैं जब वे एक फिल्म में काम कर रही होती हैं, लेकिन यहां मामला कुछ अलग है। दोनों के पति एक फिल्म में ऐक्टिंग कर रहे हैं। फिल्म हैः हमशक्ल। इसमें सैफ अली खान, रितेश देखमुख, ईशा गुप्ता, तमन्ना और बिपाशा बसु नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मॉरिशस में चल रही है।

विज्ञापन

रितेश की बीवी से टकराईं

kareena kapoor upset with a actress

सेट पर मौजूद सूत्र खबर लाए हैं कि निर्देशक साजिद खान की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था, मगर माहौल का तापमान तब बढ़ा जब सैफ और रितेश की पत्नियां पहुंच गईं। अब यह तो सबको पता है कि बिपाशा बसु के साथ करीना का पुराना पंगा है।

जब करीना सेट पर आईं तो उन्होंने सबके साथ हाथ मिलाया, सिवा बिपाशा और जेनिलिया। लोग यह समझ नहीं सके कि आखिर जेनिलिया से करीना क्यों नाराज हैं? यह नाराजगी और ज्यादा तब नजर आई जब रात को फिल्म की टीम ने पार्टी मनाई और करीना खूब नाचीं।

वह सबसे हंस बोल रही थीं, मगर जेनिलिया से दूर-दूर थीं। उधर बिपाशा मिसेज खान की मौजूदगी में इतनी असहज थीं कि उन्होंने पार्टी से दूरी बनाए रखी और अपनी टीम के साथ होटल के कमरे में ही डिनर किया।

पति की बांहों में बनी रहीं

kareena kapoor upset with a actress

सूत्रों के अनुसार पार्टी में करीना पूरे समय अपने पति की बांहों में बांहे डाले थीं। कुछ मौकों पर जेनिलिया ने पहल की और उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन नवाब घराने की बहू ने भाव नहीं दिया। फिर तो जेनिलिया ने भी दिखा दिया कि वह किसी छोटे परिवार से नहीं आती हैं।

उनके परिवार का रसूख कितना है। थोड़े समय बाद पार्टी में तनाव साफ दिखने लगा। अब लोग दोनों के मुंबई लौटने का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? दोनों अपने नजदीकी लोगों से कुछ तो बताएंगी। ...और तब मीडिया में राज जरूर खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed