फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor praises brahmastra starrer Alia Bhatt pregnancy says best decision ever

Alia Bhatt Pregnancy: करियर के पीक पर आलिया भट्ट का मां बनना कितना सही? करीना कपूर ने बारीकी से बताया

Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं और करीना कपूर ने आलिया की प्रेग्नेंसी पर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने आलिया की तारीफ की है क्योंकि अभिनेत्री ने करियर के पीक पर मां बनने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor praises brahmastra starrer Alia Bhatt pregnancy says best decision ever
आलिया भट्ट, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था, जिसके बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने आलिया और रणबीर कपूर को बधाई दी थी। हालांकि, आलिया की प्रेग्नेंसी का खुलासा होने के बाद ये भी कहा जा रहा था कि अब अभिनेत्री फिल्मों से दूर हो सकती हैं, जिस पर आलिया भट्ट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि वह काम करती रहेंगी। वहीं, अब करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आलिया मां बनने के बाद भी अच्छी-अच्छी फिल्में करेंगी। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट रिश्ते में करीना कपूर की भाभी लगती हैं। करीना ने आलिया की तारीफ की है क्योंकि अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर प्रेग्नेंट होने वाले फैसले किया है। करीना ने आलिया को कूल और बहादुर बताया है। करीना कपूर ने कहा कि आलिया तब मां बन रही हैं जब वह अपने करियर के पीक पर हैं। वह काफी बहादुर हैं। वह इस वक्त भी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं और बेस्ट आउटफिट पहन रही हैं। आज के समय में आलिया से बड़ा कोई दूसरा स्टार नहीं है। ऐसा मैं इसलिए नहीं कह रही हूं क्योंकि वह हमारे परिवार का हिस्सा है। वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आलिया डिलीवरी के बाद शानदार फिल्में करेंगी। वह इस समय दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग को महसूस कर रही हैं। मैं इसके लिए उन्हें खूब प्यार करती हूं। मैं तो उनकी फैन हूं। बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन कर रही हैं, जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में करीना और आमिर खान की जोड़ी दिखाई देगी। हालांकि, फिल्म पर काफी विवाद हो रहा है, जिस वजह से सबकी नजरें इस फिल्म पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed