फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan The Buckingham Murders Premieres at BFI London Film Festival 2023 Bebo Shares Post

The Buckingham Murders: BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर से बेहद उत्साहित हैं करीना, साझा की तस्वीर

Sun, 15 Oct 2023 03:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 15 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

करीना कपूर खान का किरदार जसमीत भामरा पर आधारित है, जो कि एक जासूस और मां हैं। जसमीत भीड़ के हमले में अपने आठ वर्ष के बच्चे को खोने पर दुख में डूब जाती है। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan The Buckingham Murders Premieres at BFI London Film Festival 2023 Bebo Shares Post
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना ने थ्रिलर 'द बकिंघम मर्डर्स' से अपनी तस्वीर साझा की है। बेबो ने इंस्टाग्राम पर उत्साह के साथ स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'द बकिंघम मर्डर्स' का प्रीमियर आज बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा। फिल्म निर्माता के रूप में करीना कपूर खान की यह पहली फिल्म है। 'द बकिंघम मर्डर्स' करीना कपूर के बैनर बेबो फिल्म्स और भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा सह-निर्मित पहली फीचर फिल्म है।
विज्ञापन


हंसल मेहता ने किया फिल्म को निर्देशित
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। अमेरिका स्थित मीडिया हाउस वैरायटी के मुताबिक यह फिल्म करीना कपूर खान का किरदार जसमीत भामरा पर आधारित है, जो कि एक जासूस और मां हैं। जसमीत भीड़ के हमले में अपने आठ वर्ष के बच्चे को खोने पर दुख में डूब जाती है। नुकसान से उबरने के लिए संघर्ष करते हुए, वह हाई वायकोम्ब में स्थानांतरित हो जाती है, और जल्द ही उसे 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले की जांच का सौंपी जाती है। जैसे-जैसे मामले की गहराई में उतरती है, वह रहस्यों और झूठ के जाल को उजागर करती है, जिसमें शहर के लगभग सभी लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन


Richa Chadha: कुछ फिल्में करने का ऋचा चड्ढा को आज तक है अफसोस, बोलीं- मैं खुद हैरान होती हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस भूमिका से प्रेरित है करीना का किरदार
करीना कपूर खान ने एक बातचीत में कहा कि फिल्म में उनका किरदार ‘मारे ऑफ ईस्टटाउन’ में केट विंसलेट की भूमिका से काफी हद तक प्रेरित है। बेबो ने कहा, 'मुझे ‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’ बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे करने के लिए मैं वास्तव में मर रही हूं। इसलिए हमने उन पंक्तियों पर थोड़ा सा खुद को ढाला है, क्योंकि वह एक जासूस पुलिस की भूमिका निभाती है।' 

कौन हैं पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन?

फिल्म पर क्या बोले हंसल मेहता
वहीं हंसल मेहता ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया, 'यूके में एक फिल्म का सेट बनाना, करीना को इस जासूस के रूप में रखना, एक प्रामाणिक प्रक्रियात्मक बनाना एक नया बदलाव था। करीना के उस चेहरे पर लाखों कहानियां हैं। यह आश्चर्यजनक है, जब आप उस पर कैमरा करते हैं और बिना कुछ कहे वह आपको बहुत सारी कहानियां सुनाती हैं, मेरी फिल्म में वह स्टनिंग लग रही हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरे पास जसप्रीत भामरा को आगे ले जाने वाली कहानियां हैं।' 

प्रेग्नेंट हैं 'सुरसुरी भाभी', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed