फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor khan latest new look viral celebs and fans react

स्टनिंग लुक में नजर आईं करीना कपूर खान, सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार

Thu, 09 Oct 2025 03:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Oct 2025 03:10 PM IST
सार

Kareena Kapoor New Look: करीना कपूर खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। करीना की इन स्टनिंग तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
kareena kapoor khan latest new look viral celebs and fans react
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सिर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच करीना ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर साड़ी में अपना शानदार लुक शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

करीना का लुक
करीना कपूर खान ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी चिता प्रिंट साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में करीना ने कई शानदार पोज दिए। वही खुले बाल और हैवी ज्वेरी नेक पीस से करीना ने अपने लुक को और इनहैंस किया। करीना का यह लुक सेलेब्स और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। करीना की यह तस्वीरें एक प्रीमियर नाइट के दौरान की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
करीना कपूर खान की इन स्टनिंग तस्वीरों पर कई सेलेब्स और फैंस ने अपना प्यार बरसाया है। सोफी चौधरी ने लिखा, 'स्टनिंग', शिबानी अख्तर ने स्माइल लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं कई फैंस ने भी करीना की इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, 'अद्भुत', एक और फैन ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत', एक फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'अब तक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस।'

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इमोशनल हुई फैन, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर ने अपना करियर साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से शुरू किया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद करीना ने 'कभी खुशी कभी गम', 'चमेली', '3 इडियट्स', 'जब वी मेट', 'बजरंगी भाईजान' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। करीना अब निर्देशन मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। 'दायरा' एक अपराध-ड्रामा थ्रिलर है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखाई दिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed