फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   veer pahariya rumoured girlfriend tara sutaria video viral on social

डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखाई दिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 09 Oct 2025 02:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Oct 2025 02:50 PM IST
सार

Veer Pahariya Tara Sutaria Viral Video: वीर पहाड़िया और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया फिर से एक साथ नजर आए। दोनों को आज मुंबई एयरपोर्ट में साथ देखा गया। तारा और वीर का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
veer pahariya rumoured girlfriend tara sutaria video viral on social
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 9 अक्तूबर गुरुवार को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीर अपनी कथित गर्लफ्रेंड तारा को प्रोटेक्ट करते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
तारा और वीर का यह वीडियो अभी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वीर बड़े ही प्यार से तारा के लिए कार का दरवाजा खोलते नजर आए और बाद में दोनों एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दिए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ में दोनों सहज नजर आए। वीर ने प्यार से तारा की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें सहारा दिया, जबकि तारा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को बाय कहा। इस दौरान तारा के प्रति वीर का सुरक्षात्मक व्यवहार फैंस के दिलों को छू गया। अब फैंस वीर की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

तारा और वीर का लुक
इस दौरान तारा ने सफेद पैंटसूट, काले क्रॉप टॉप, स्टाइलिश हार और काले पर्स के साथ आकर्षक लुक अपनाया। उनके हल्के मेकअप और स्लीक बन ने उनके स्टाइल को पूरा किया है। वहीं दूसरी ओर वीर ने नीली टी-शर्ट, हाफ स्लीव जैकेट, काली पैंट और काले सनग्लासेस में कैजुअल लुक अपनाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखाई दिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल

 
विज्ञापन

तारा और वीर के बारे में
कई महीनों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, तारा ने जुलाई में अमाल्फी तट पर वीर के साथ छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तारा की इन तस्वीरों में वीर भी दिखाई दिए। वीर ने तारा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी तारुउउ', जिससे फैंस इनके रिश्ते को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए। दोनों की डेटिंग की अफवाहें मई में शुरू हुईं, जब उन्हें एक रेस्टोरेंट से अलग-अलग निकलते देखा गया। इस साल दोनों ने साथ में फैशन शो में रैंप वॉक किया। अगस्त में तारा ने गणेश चतुर्थी की तस्वीरों में वीर को शामिल कर अपने रिश्ते को और पक्का किया। वीर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के भाई हैं।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने बचाई थी पति अक्षय कुमार की जान! तस्वीर शेयर कर बातई सच्चाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed