फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan Kabhi Khushi Kabhie Gham look remain pop culture icons 25 years later says Manish Malhotra

'कभी खुशी कभी गम' में करीना का लुक 25 साल बाद भी पॉप कल्चर का हिस्सा, मनीष ने जताई खुशी; करण ने लिखी यह बात

Fri, 27 Feb 2026 06:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Feb 2026 06:20 PM IST
सार

Kareena Kapoor Khan Look: बॉलीवुड फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर खान का एक खास लुक अभी भी पॉप कल्चर का हिस्सा है। इस बात की जानकारी खुद फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर की है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Kabhi Khushi Kabhie Gham look remain pop culture icons 25 years later says Manish Malhotra
नीसा देवगन और करीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 25 साल बीत जाने के बाद भी करीना कपूर खान के कपड़े आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा बने हुए हैं।

विज्ञापन

मनीष का पोस्ट
मनीष ने इंस्टाग्राम पर नीसा देवगन के लुक को शेयर किया, जो करीना का फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का लोकप्रिय लुक है। इस लुक के साथ मनीष ने लिखा, 'फिल्म के सभी कलाकारों को दिल से बधाई। खासकर करीना के आउटफिट्स आज भी बहुत पॉपुलर हैं। उन्होंने 'बोले चूड़ियां' गाने का भी जिक्र किया, जिसने भारतीय शादियों में संगीत समारोह और परिवार के साथ डांस करने की परंपरा शुरू की।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष को है गर्व 
मनाष ने काजोल की बेटी नीसा देवगन के नए वर्जन के आउटफिट की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो 2025/26 का नया संस्करण है। मनीष को गर्व है कि 35 साल पहले शुरू किया उनका विजन आज भी फैशन में जिंदा है। मनीष की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपनी राय पेश की है। काजोल और भूमि पेडनेकर ने मनीष की इस पोस्ट पर फायर इमोजी बनाए हैं। जबकि करण जौहर ने लिखा, 'मनीष सिनेमा में आपके बनाए लुक वाकई में आइकॉनिक हैं', सबा पटौदी ने लिखा, 'माशाल्लाह बहुत खूबसूरत।' 

विज्ञापन

'कभी खुशी कभी गम' के बारे में
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को करण जौहर ने निर्देशित किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। यह एक पारिवारिक कहानी है, जो प्यार और परिवार में मिलन के बारे में है। फिल्म की शानदार सेटिंग, खूबसूरत सीन और खासकर करीना के ग्लैमरस और बोल्ड कपड़े आज भी याद किए जाते हैं। करीना का किरदार 'पू' बहुत स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट था।

मनीष मल्होत्रा के बारे में
मनीष मल्होत्रा पिछले 35 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। 2025 में उन्होंने अपने बैनर तहत फिल्म बनाने की शुरुआत की। उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'गुस्ताख इश्क' थी, जिसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह ने काम किया। यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे औसत रिस्पॉन्स मिला, लेकिन क्रिटिक्स ने अच्छी तारीफ की।

यह भी पढ़ें: Boong Re-Release: थिएटर्स में रिलीज होगी बाफ्टा अवॉर्ड विजेता 'बूंग', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed