Kareena Kapoor: काम दे कौन रहा है? इस पाकिस्तानी अभिनेता पर क्यों फूटा करीना कपूर खान के प्रशंसकों का गुस्सा
एक पाकिस्तानी अभिनेता की जमकर आलोचना हो रही है और इसकी वजह करीना कपूर खान हैं। क्या है पूरा मामला? आइए जान लेते हैं-
विस्तार
पाकिस्तानी अभिनेता खाकान शाहनवाज को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं। जी हां, शाहनवाज ने हाल ही में करीना कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई, लेकिन उन्होंने कहा कि वह करीना के बेटे का किरदार निभाना पसंद करेंगे। क्योंकि अभिनेत्री उनसे काफी बड़ी हैं। इस बयान के सामने आते ही बेबो के प्रशंसकों ने अभिनेता को आड़े हाथों ले लिया और एज शेमिंग के लिए उनकी जमकर क्लास लगाई।
कौन हैं खाकान शाहनवाज?
अभिनेता खाकान शाहनवाज को बेपनाह, कॉलेज गेट और सुकून जैसे पाकिस्तानी टीवी शो के लिए जाना जाता है। जियो उर्दू चैनल द्वारा आयोजित एक टीवी शो में, एक प्रशंसक ने खाकान शाहनवाज को करीना कपूर खान के साथ काम करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा, 'अच्छा, मैं उनके बेटे का किरदार निभा सकता हूं।'
इवेंट में दिया बड़ा बयान
खाकान ने अपनी बात में जोड़ा, 'हां, मैं निश्चित रूप से उनके बेटे की भूमिका निभा सकता हूं।' इसके अलावा उन्होंने करीना कपूर खान को अपने से बड़ी उम्र का बताया, जो कई प्रशंसकों को पसंद नहीं आया। उन्होंने आगे कहा, 'करीना जी बहुत बड़ी हैं। मैं उनका बेटा ही बन सकता हूं।'
Beast Mode Song Out: 'बेबी जॉन' के 'बीस्ट मोड' ने मचाया तहलका, एक्शन अवतार में वरुण धवन ने दिखाया कमाल
बयान ने दी ट्रोलिंग को दावत
जैसे ही खाकान शाहनवाज का बयान इंटरनेट पर वायरल हुआ, करीना कपूर खान के प्रशंसकों ने अभिनेता को बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक प्रशंसक ने कहा, 'यह आदमी कुछ ज्यादा ही सेल्फ सेंटर्ड है।' एक अन्य नेटिजन ने कहा, 'ये पागल सेल्फ-ऑब्सेस्ड है।' वहीं, एक ने टिप्पणी की, 'इन्हें काम दे कौन रहा है बॉलीवुड में।'
Apna Adda: घर का किराया देने तक के नहीं थे पैसे, मैं 400 करोड़ी फिल्म बना सकता हूं तो कोई भी कामयाब हो सकता है
करीना के प्रशंसकों ने लगाई खाकान की क्लास
एक नेटिजन ने खाकान शाहनवाज की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'वे नहीं जानते कि मीडिया में कैसे जवाब देना है। उस इंडस्ट्री का कोई भी व्यक्ति मीडिया के प्रश्नों को सही ढंग से नहीं संभालता। वे समझदार जवाब देने के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं पाते हैं।' एक प्रशंसक ने आगे कहा, 'करीना को पता भी नहीं होगा ये कौन है, मैंने खुद कभी इसका ड्रामा नहीं देखा।' काम के मोर्चे पर करीना कपूर खान को हाल ही में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था।