फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan baby bump hidden for Aamir Khan film Laal Singh Chadha

करीना कपूर का पेट छुपाने को शुरू हुईं तिकड़में, लाल सिंह चड्ढा की प्रोडक्शन टीम से लीक हुई ये 'खबर'

Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan baby bump hidden for Aamir Khan film Laal Singh Chadha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

अभिनेत्री करीना कपूर का नाम इस समय मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा हुआ है। आमिर खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए टर्की और जॉर्जिया में लोकेशंस तलाशने में जुटे हुए हैं और टर्की के प्रधानमंत्री की पत्नी से मिलने की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। इधर, करीना कपूर ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब लोगों के सामने सवाल है कि अगर करीना गर्भवती हैं तो वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग कैसे करेंगी? तो इसका रास्ता फिल्म के निर्माताओं ने निकाल लिया है।

विज्ञापन



 

Kareena Kapoor Khan baby bump hidden for Aamir Khan film Laal Singh Chadha
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर की इस फिल्म की अभी काफी शूटिंग बाकी है और करीना कपूर का भी काम लगभग सौ दिन का बचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर से शुरू कर सकती हैं। वैसे उनका काम बाद में भी शुरू हो सकता था लेकिन निर्माताओं को चिंता है कि गर्भवती होने की वजह से करीना का पेट अगर ज्यादा दिखने लगा तो करीना को खुद काम करने में और उन्हें पर्दे पर दिखाए जाने में परेशानी आ सकती है। इसलिए, वह करीना का काम जल्द से जल्द खत्म करवाना चाहते हैं।

फिर भी चार से पांच महीने की गर्भवती होने का पता तो परदे पर चलेगा ही इसलिए, इसको छुपाने के लिए निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह वीएफएक्स का सहारा लेंगे। वीएफएक्स की सहायता से करीना के उभरे हुए पेट को छुपाया जा सकता है। ज्ञात है कि इस फिल्म की शूटिंग काफी लंबे समय से चल रही है। हालांकि, देश में कोरोना के दस्तक देने के बाद सभी फिल्मों की तरह इसकी शूटिंग भी रुक गई थी। यह फिल्म असल में इस साल क्रिसमस पर ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अचानक से हुई विश्वव्यापी बंदी की वजह से अब इस फिल्म को निर्माताओं ने अगले साल रिलीज करने की योजना बनाई है।

बैकस्टेज डांसर से लेकर सलमान खान की अभिनेत्री बनने तक, डेजी शाह ने बॉलीवुड में ऐसे बनाई अपनी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed